12वीं राज्य स्तरीय यूसीमास प्रतियोगिता का रायपुर में हुआ आयोजन छोटे बच्चों ने गणित के मैदान में किया कमाल,

12th State Level UCMAS Competition was organised in Raipur; small children performed wonders in the field of mathematics.

NTPC साडा कॉलोनी, जमनीपाली से 6 होनहार बच्चों ने प्रतियोगिता में सहभागिता कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्था का नाम किया गौरवान्वित ।

कोरबा 9 जनवरी 2026/ यूसीमास के तत्वावधान में 12वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय एबेकस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन रविवार को श्री राम मंदिर स्थित महर्षि वाल्मीकि उत्सव भवन, रायपुर में अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता के साथ पुरस्कार वितरण समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश भर से आए प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने अपनी बौद्धिक क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया।


इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से लगभग 1000 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में मानसिक गणना, एकाग्रता, आत्मविश्वास एवं तार्किक क्षमता को विकसित करना था। इसी क्रम में UCMAS NTPC साडा कॉलोनी, जमनीपाली से 6 होनहार बच्चों ने प्रतियोगिता में सहभागिता कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्था का नाम गौरवान्वित किया।
इन बच्चों ने अपने संचालक ज्योति अग्रवाल के कुशल निर्देशन एवं निरंतर मार्गदर्शन में पिछले दो महीनों तक नियमित अभ्यास किया। कड़ी मेहनत और अनुशासन का परिणाम यह रहा कि बच्चों ने मात्र 8 मिनट में 200 प्रश्न हल कर अपनी असाधारण गणनात्मक प्रतिभा से निर्णायकों एवं दर्शकों को प्रभावित कर दिया।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों ने आत्मविश्वास, धैर्य और परिश्रम का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया और चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। यह सफलता बच्चों की लगन के साथ-साथ संचालक एवं अभिभावकों के सतत सहयोग का भी प्रमाण है।
इस प्रतियोगिता में रनर-अप ट्रॉफी,आरव घरवार Z ग्रुप एवं
वाणी यादव A1 ग्रुप  ने जीतकर संस्था का मान बढ़ाया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। आयोजकों ने सभी प्रतिभागी बच्चों, उनके अभिभावकों एवं विशेष रूप से संचालक ज्योति अग्रवाल जी के प्रयासों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।