दर्री अयोध्यापुरी में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से उचित मूल्य दुकान अयोध्यापुरी में मनाया गया चावल उत्सव

Rice festival was celebrated in the fair price shop Ayodhyapuri with the participation of public representatives in Darri Ayodhyapuri.

कोरबा 8 जनवरी 2025/ अयोध्यापुरी स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान। क्रमांक 85,86 श्रीमती गुरुवारिन बाई साहू उचित मूल्य की दुकान पर  चावल उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राथमिकता कार्डधारी, अंत्योदय कार्डधारी, निराश्रित कार्डधारी एवं सामान्य कार्डधारी हितग्राहियों को माह जनवरी का चावल, शक्कर एवं नमक का वितरण किया गया।कार्यक्रम में उपस्थिति वार्ड पार्षद एवं एमआईसी सदस्य बंटी सरोज संडील पूर्व पार्षद मनोज अग्रवाल मनहरण लाल यादव  भुनेश्वर दुबे उतारी राठौर ललिता साहू राजा कुशवाह एवं संचालक रामरतन साहू उपस्थिति रहे सेल्समेन ने सभी हितग्राहियों का ई-केवाइसी भी पूर्ण कराया गया।

साथ बहुत सारी विषयों पर वार्ड वासियों से गंभीरता से आम लोगों से चर्चा की गई वार्ड के नागरिकों को किसी भी समस्या के त्वरित निदान के लिए पार्षद के साथ-साथ वार्ड के जनप्रतिनिधि को नागरिकों से अपनी समस्या बता सकते हैं संचालक को भी निर्देशित किया गया कि समय पर खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध कराए  लोगों को खाद्यान्न से संबंधित किसी प्रकार की समस्या ना आने दे।