जनता यूनियन की कोरबा सर्किल और कोरबा पश्चिम जनरेशन शाखा का चुनाव सम्पन्न

Elections for Korba Circle and Korba West Generation Branch of Janata Union concluded.

कोरबा 5 जून 2026/छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कर्मचारी जनता यूनियन कोरबा शाखा के कोरबा वितरण सर्कल तथा कोरबा पश्चिम उत्पादन शाखा की कार्यकारिणी का पुनर्गठन चुनाव समिति द्वारा सर्वसम्मति से कोरबा जिले के सतरेंगा में सभा आयोजित कर पूर्ण किया गया।
इस कार्यक्रम में बिलासपुर, रायगढ़, चाम्पा, जांजगीर, अंबिकापुर आदि स्थानों से पधारे प्रांतीय पदाधिकारी की उपस्थिति में चुनाव समिति ने संगठन की आदर्श नियमावली के तहत दोनों कार्यकारिणी का विधिवत चुनाव संपन्न कराया। पांच सदस्यीय चुनाव समिति में यू एस वर्मा (रायगढ़), ए जे सिंह (बिलासपुर), अनिल द्विवेदी (कोरबा), एस ए सईद (बिलासपुर) एवं यू के श्रीवास्तव शामिल थे। जबकि निगरानी समिति सदस्य के रूप में प्रांतीय शाखा की ओर से सी के राठौर, टी पी गुप्ता, यतींद्र गुप्ता, उदय राठौर, ओमप्रकाश सूर्यवंशी, वेदराम निर्मलकर, रितेश नागेश, भीष्म सूर्यवंशी, डी एस दीक्षित, एल एन यादव, राजकुमार अग्रवाल को नियुक्त किया गया।


चुनाव प्रक्रिया के प्रथम चरण में सर्वप्रथम पूर्व अध्यक्ष सम्मेलाल श्रीवास ने चुनाव समिति के समक्ष अपने कार्यकाल का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, तदुपरांत सम्पूर्ण कमेटी सहित अपना इस्तीफा चुनाव समिति को सौंप दिया। इसके बाद चुनाव समिति की ओर से गठन की विधिवत प्रक्रिया शुरू की गई। द्वितीय चरण में उम्मीदवारों के नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने के पूर्व चुनाव समिति एवं निगरानी समिति ने आपसी मंत्रणा कर यह निर्णय लिया कि संगठन की गर्वशाली परम्परा के अनुरूप सर्वसम्मति से एक पद पर केवल एक नाम पर सहमति बनाकर मनोनयन द्वारा गठन की प्रक्रिया पूर्ण किया जाए। यह आह्वान और जानकारी देते हुए चुनाव समिति ने सैकड़ों की संख्या में उपस्थित जनता यूनियन के सदस्यों को आम सहमति बनाकर भाग लेने का आग्रह किया। उनके इस प्रस्ताव और आह्वान को सभी ने स्वीकार किया तथा आगे की कार्यवाही हेतु सहमति जताई।
इसके बाद सर्वसम्मति से कोरबा सर्किल वितरण शाखा के लिए लक्ष्मी प्रसाद यादव सर्किल अध्यक्ष, घनश्याम गबेल सचिव, प्रकाश सिंह राठौर कोषाध्यक्ष, नीलाम्बर शर्मा उपाध्यक्ष, नासिर खान उपाध्यक्ष, पुष्पेंद्र सिंह बैस सह सचिव, कुशल सोनवानी सन्गठन सचिव, दिलेश्वर प्रजापति प्रचार सचिव मनोनीत किये गए।


इस क्रम में कोरबा पश्चिम जनरेशन शाखा का अध्यक्ष गेंदराम साहू, सचिव मुरलीधर सोनिकर और कोषाध्यक्ष जॉर्ज के थंकाचंद को नियुक्त किया गया है। चुनाव समिति ने दोनों अध्यक्ष को कार्यकारिणी विस्तार हेतु 10 दिन का समय देते हुए कहा है कि दोनों कमेटी 10 दिन के अंदर सम्पूर्ण कार्यकारिणी बनाकर अनुमोदन हेतु सूची प्रांतीय कमेटी को भेजे। गठित कार्यकारिणी की अनुशंसा प्राप्त होने पर शपथ ग्रहण कराया जाएगा।
उक्त चुनाव सम्पन्न होने के बाद आयोजित परिचय समारोह में नवनियुक्त पदाधिकारियों का परिचय एवं सामूहिक भोज आयोजित कराया गया। कार्यक्रम में छेदीराम चौहान, आर सी भास्कर, पी के राठौर, कुलदीप मित्रा, सुखी दास, कौशल साहू, सुरेंद्र प्रजापति, कृतलाल साहू, नीरज परिहार, प्रकाश शर्मा, प्रमोद शर्मा, विनोद कौशिक आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन यतींद्र गुप्ता अम्बिकापुर ने किया। प्रांतीय महासचिव श्री अजय बाबर, संगठन सचिव अवधेश साहू, सचिव जे के श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष जे पी पटेल एवं पूर्व अध्यक्ष सम्मेलाल श्रीवास आदि ने नवीन कार्यकारिणी को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित किया है।