कोरबा 4 जनवरी 2026/ तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आकर आए दिन सड़कों पर जिंदगी खत्म हो रही हैं. जब कोई हादसा होता है तो यह किसी एक के जीवन से जुड़ा नहीं होता है. बल्कि इसके पीछे पूरा एक परिवार होता है. जब घर से सही सलामत निकले इंसान के मौत की खबर आती है. तो सोचिए उस परिवार पर क्या बीतती होगी. रविवार को ऐसा ही सड़क हादसा दर्री थाना क्षेत्र दर्री में देखने को मिला. जहां एक मां-बेटी को तेज रफ्तार हाइवा ने टक्कर मार दी. जिसमें मां बेटी दोनों की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, पुलिस ने हाइवा को बरामद कर लिया है. जबकि चालक फरार होने में कामयाब हो गया.


शाम 7:30 बजे मां बेटी दोनों रविवार मार्केट करके वापस अपने ग्राम कोहड़िया के लिए जा रही थी कोरबा की ओर जा रहे हाइवा क्रमांक CG12BK 6189 जबरदस्त ठोकर मार दी जिसमें मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई मृतक का नाम राम कुंवर उम्र 48वर्ष पुत्री अंजलि उम्र 15 निवासी कोहड़िया चारपर इस घटना से मृतका के घर में मातम का माहौल है, वहीं स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। सड़क हादसे में गुस्साए परिजनों ने मौत के बाद चक्का जाम कर मुआवजा की मांग की क्षेत्रवासियों ने कहा कि इलाके में तेज रफ्तार वाहनों और लापरवाह चालकों पर रोक लगाने के लिए तत्काल कार्रवाई की जाए। जबकि चालक की तलाश जारी है। स्थानीय लोग आरोपी चालक की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।








