एकाउंट खाली रहने पर भी नहीं कटेगा पैसा SBIˈ समेत इन छह बैकों ने खत्म किया मिनिमम बैलेंस चार्ज﹒

Money will not be deducted even if the account is empty. These six banks, including SBI, have abolished the minimum balance charge.

कई लोगों की परेशानी अक्सर यह रहती है कि एकाउंट में कम पैसे रहने पर बैंक की तरफ से एवरेज मिनिमम बैलेंस चार्ज काट लिया जाता है, लेकिन अब सेविंग्स एकाउंट्स के कस्टमर्स को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

एसबीआई समेत छह बड़े बैकों ने हाल ही में औसत मंथली बैलेंस के रूप में लगने वाले चार्ज को पूरी तरह से खत्म कर दिया है।

यानी अब अगर आपका एकाउंट खाली भी रहता है, तो बैंक की तरफ से किसी तरह का कोई चार्ज नहीं काटा जाएगा।

इन बैंकों में शामिल बैंक ऑफ बड़ोदा ने सभी स्टैंडर्ड सेविंग्स एकाउंट पर मिनिमम बैलेंस की शर्तों को पूरा नहीं करने पर लगने वाले चार्ज को खत्म कर दिया है। हालांकि प्रीमियम सेविंग्स एकाउंट स्कीम्स पर यह चार्ज खत्म नहीं किया गया है।

इंडियन बैंक ने भी अपने यहां पर मिनिमम बैलेंस चार्ज को पूरी तरह से खत्म करने का ऐलान किया है। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। केनरा बैंक ने इस साल मई में ही यह फैसला ले लिया था। पीएनबी और एसबीआई ने भी अपने कस्टमर्स को राहत देते हुए सभी तरह के सेविंग्स एकाउंट पर मिनिमम एवरेज बैलेस चार्ज को खत्म कर दिया है।