वनवासी जनजातीय समाज के बच्चों की शिक्षा, युवाओं के कौशल विकास का केंद्र बनेगा अंजोर: उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन

Anjor will become a centre for education of children of forest tribal society and skill development of youth: Industry Minister Shri Lakhan Lal Devangan

भवन का उद्योग मंत्री ने किया लोकार्पण, अतिरिक्त विकास हेतु 50 लाख की घोषणा

कोरबा। कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने शनिवार को मिनीमाता कॉलेज के पीछे भवन “अंजोर” का लोकार्पण कर भवन की चाबी गौमुखी सेवा धाम के पदाधिकारियों को सौंपी।
इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा की आज बहुत हर्ष का विषय है की वनवासी जनजातीय समाज के बच्चों की शिक्षा, युवाओं के कौशल विकास, महिलाओं के स्वालंबन एवं सांस्कृतितक संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक पहल होने जा रही है। वनवासी बच्चों को बेहतर सुविधाएं यहां मिलने लगेगी। गौमुखी सेवा धाम देवपहरी आज आस्था के साथ साथ जनजातीय समाज के बच्चों की शिक्षा और जागरूकता की मिशाल बन चुकी है। मंत्री श्री देवांगन ने कहा की इस भवन में बच्चे रहकर पढ़ाई पूरी करेंगे। उन्होंने भवन के विभिन्न विस्तार और विकास हेतु 50 लाख रूपए देने की घोषणा की।


इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा की पूर्व के सरकार में इस भवन को किराये पर कुछ लोगों द्वारा चलाया जा रहा था। निगम में भाजपा की सरकार बनने के बाद उक्त लोगों का कब्ज़ा हटा कर मरम्मत कराया गया ।आज बड़े हर्ष का विषय है की भवन को गौमुखी सेवा धाम को सौपा जा रहा है।


इस अवसर पर विभाग सह संचालक श्री किशोर बुटोलिया , विभाग संघचालक श्री सत्येंद्र दुबे जी, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी, गोमुखी सेवा धाम के अध्यक्ष श्री गोपाल अग्रवाल , सचिव श्री योगेश जैन, माननीय जिला संघचालक डॉ विशाल उपाध्याय जी, माननीय जिला कार्यवाह श्री कैलाश नाहक जी, माननीय विद्या भारती मध्य क्षेत्र उपाध्यक्ष श्री जुडावन सिंह ठाकुर , पार्षद श्री अशोक चावलानी , श्री नरेंद्र देवांगन, श्री लक्ष्मण श्रीवास, श्री धनकुमारी गर्ग, मंडल अध्यक्ष श्री राजेश राठौर , महामंत्री श्री अजय विश्वकर्मा,रुक्मणी नायर सहित अधिक संख्या में विशिष्ट जनों की गरिमामयी उपस्थित रही।