कोरबा 2 जनवरी 2026/छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद कोरबा जिलाध्यक्ष श्री के.आर. राज जी प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर बताया कि विश्व के प्रथम आदिवासी शक्तिपीठ बुधवारी बाजार कोरबा में छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद कोरबा के तत्वाधान में भारत की प्रथम अध्यापिका व महिला शिक्षा की ज्योति जलाने वाली माता सावित्री बाई फूले जी एवं संविधान निर्माण समिति के सदस्य रहे लंदन से उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले आजादी से पहले ही 1928 ओलंम्पिक में भारत को हाकी में पहला स्वर्ण पदक दिलाने वाले खिलाड़ी, चिंतक लेखक पांचवी-छठवी अनुसूची आदिवासियों के संवैधानिक अधिकार देने वाले जयपाल सिंह मुण्डा जी के जयंती 3 जनवरी के अवसर पर एक कार्यशाला आयोजित की जा रही है।

कार्यशाला दिनांक 3 जनवरी समय 2.00 बजे से होगा कार्यशाला का प्रमुख वक्ता मान. के. आर. शाह साहब प्रदेशाध्यक्ष आदिवासी विकास परिषद एवं वकतागण इंजि. रुपेन्द्र पैकरा प्रदेश उपाध्यक्ष आदिवासी विकास परिषद, इंजि. सुभाष भगत सचिव आदिवासी शाक्तिपीठ एवं अध्यक्षता के. आर. राज प्रदेश कार्यकारणी सदस्य एवं जिला कार्यवाहक अध्यक्ष आदिवासी परिषद् जिला कोरबा होंगें। शाम 6.00 बजे प्रदेशाध्यक्ष मान. के. आर. शाह कार्यकताओं एवं पदाधिकारियों का बैठक लेगें। 4 जनवरी को 12.00 बजे समाज प्रमुखों व संगठनों के लोगो से भेट मुलाकात करेगें। 4 जनवरी शाम 4.00 बजे लिंक से मान. शाह भिलाई प्रस्थान करेगें। के.आर. राज द्वारा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों व समाज प्रमुखजनों को समय पर उपस्थित होने की अपिल किया है।







