रायपुर में नए साल के जश्न के दौरान राजधानी के एक नामी होटल में शराब के नशे में जमकर मारपीट हुई। कारोबारियों के दो गुटों के बीच लात-घूंसे चले, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं शहरभर में न्यू ईयर पार्टी के दौरान गाइडलाइन उल्लंघन और एक सड़क हादसे में मौत की घटना भी सामने आई है।
रायपुर 1 जनवरी 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नए साल 2026 के स्वागत के दौरान जश्न उस वक्त हिंसा में बदल गया, जब शहर के वीआईपी इलाके स्थित कोर्टयार्ड बाय मैरियट होटल में कारोबारियों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। शराब के नशे में धुत कारोबारियों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाए। इस दौरान मौके पर मौजूद महिलाएं बीच-बचाव करती नजर आईं। पूरी घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, होटल में नए साल की पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसमें शहर के कई कारोबारी और उनके परिचित शामिल थे। देर रात पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शराब के अधिक सेवन के कारण दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ी और फिर मारपीट शुरू हो गई। होटल परिसर में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा







