Aaj Ka Rashifal 31 December 2025: मेष, वृषभ व वृश्चिक को होगा धन लाभ, चमकेगी किस्मत, पढ़ें आज का राशिफल

Today's horoscope, December 31, 2025: Aries, Taurus, and Scorpio will gain money, their luck will shine. Read today's horoscope.

धर्म डेस्क। नए साल से पहले का दिन, 31 दिसंबर 2025, सभी राशियों के लिए मिश्रित संकेत लेकर आया है। कुछ राशियों के लिए आज का दिन उपलब्धियों, लाभ और शुभ समाचारों से भरा रहेगा, तो कुछ को स्वास्थ्य, व्यापार और पारिवारिक मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता है।

ग्रह-नक्षत्रों की चाल बताती है कि आज कई लोगों को पुराने विवादों से राहत मिल सकती है, वहीं कुछ के लिए उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियां बन सकती हैं। दिन की शुरुआत से पहले राशिफल जानकर आप अपने निर्णय बेहतर तरीके से ले सकते हैं और संभावित परेशानियों से बचाव कर सकते हैं।

मेष

आज का दिन मेष राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। किसी पुराने विवाद से मुक्ति मिलेगी, जिससे मानसिक राहत प्राप्त होगी। व्यापार व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी व बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता नहीं रहेगी। परिवार में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं।

वृषभ

आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात जीवन में बड़ा परिवर्तन ला सकती है। धार्मिक यात्रा का विचार बनेगा। व्यापार में लाभ और नया वाहन खरीदने के योग हैं।

मिथुन

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। मन में आशंकाएं बनी रहेंगी। आज किसी को बड़ी धनराशि उधार न दें। नए कार्य की योजना बनेगी, लेकिन आर्थिक कठिनाइयाँ आ सकती हैं। व्यापार में गिरावट और जीवनसाथी बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

कर्क

स्वास्थ्य को लेकर परेशानी रह सकती है, मौसमी रोग प्रभाव डाल सकते हैं। व्यापार में सहयोगियों का विरोध झेलना पड़ सकता है। संपत्ति को लेकर पारिवारिक विवाद संभव है। जीवनसाथी और बच्चों के भविष्य से संबंधित कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।

सिंह

आज का दिन कुछ परेशानियाँ दे सकता है। व्यर्थ के वाद-विवाद में फँसने से बचें। झूठे आरोप लग सकते हैं। स्वास्थ्य में कमजोरी रहेगी। व्यापार में बदलाव न करें। पारिवारिक तनाव संभव है।

कन्या

किसी अपने के व्यवहार से मन दुखी होगा। संबंधियों से विवाद हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। व्यापार में पार्टनर से धोखा मिल सकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद संभव है। वाहन सावधानी से चलाएँ और वाणी पर संयम रखें।

तुला

किसी विशेष कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। किसी परिचित के निधन का समाचार मिल सकता है। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। व्यापार में नुकसान हो सकता है। पार्टनर से दूरी संभव है, लेकिन परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा।

वृश्चिक

आज का दिन अत्यंत शुभ रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। नया दायित्व मिलेगा। व्यापार में लाभ और परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

धनु

स्वास्थ्य में गिरावट संभव है। किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। व्यापार में हानि होगी। नया कार्य शुरू न करें। संपत्ति विवाद और मान-सम्मान में कमी की स्थिति बन सकती है। वाहन सावधानी से चलाएँ।

मकर

आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन किसी अपने का दुखद समाचार मिल सकता है। व्यापार में नुकसान की संभावना है। नया वाहन या नया कार्य आज न करें। वाणी पर संयम रखें और विवाद से दूर रहें।

कुंभ

आज का दिन शुभ रहेगा। योजनाएँ सफल होंगी। किसी विशेष व्यक्ति से मिलकर व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं। लंबी यात्रा, नया मकान या वाहन खरीदने की संभावना है।

मीन

आज का दिन कुछ समस्याओं से भरा रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट रहेगी। नए कार्य में बाधाएँ आएँगी। किसी दुखद समाचार से मन व्यथित होगा। व्यापार में हानि और दांपत्य विवाद की स्थिति बन सकती है। वाणी पर संयम रखें।