अयोध्यापुरी में सार्वजनिक श्री अखण्ड नवधा रामायण का आयोजन 13 जनवरी से

Public Shri Akhand Navdha Ramayana to be organised in Ayodhyapuri from January 13

कलश यात्रा के साथ शुरु होगी नवधा रामायण

कोरबा 30 दिसंबर 2025/दर्री अयोध्यापुरी में 9 दिवसीय सार्वजनिक श्री अखंड नवधा रामायाण का आयोजन किया जा रहा है। इसका शुभारंभ कलश यात्रा के साथ गांव की महिलाएं व युवतियां शामिल होंगी। कलश यात्रा नवधा रामायण  चौक से प्रारंभ होकर गांव की मुख्य गलियों से होते हुए भाटापारा तालाब होते हुए जैलगांव चौक होते हुए कार्यक्रम स्थल नवधा चौक पहुंचेगी अखंड नवधा रामायण का आयोजन 31 वर्षों से होते आ रहा है।

  आयोजित कार्यक्रम का शुरुआत 13 जनवरी 2026 दिन मंगलवार को शुभारंभ एवं कलश यात्रा से होगी। कथा विश्राम एवं चढ़ोतरी 22 जनवरी को हवन सहस्त्र धारा एवं महाभण्डारा 23.01.2026, शुक्रवार को आयोजित होगा।

मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी के विचारों को लोगों तक पहुंचाने के लिए इस तरह के धार्मिक आयोजन से लोगो में सामाजिक व वैचारिक एकता को बल मिलता है।

आयोजन समिति ने बताया कि नवधा रामायण में आसपास के ग्राम सहित अन्य जिलों से भी मानस मंडलियों की टोली शामिल होते हैं।

  सार्वजनिक श्री अखण्ड नवधा रामायण  कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। और श्रद्धालुओं से परिवार सहित उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।