कोरबा 29 दिसंबर 2025 कोरबा जिले के दर्री में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रगति नगर एनटीपीसी तीन नंबर गेट के नदी के पुल के नीचे सोमवार सुबह पुल के नीचे सफाई कर्मी ने नहर की सफाई करते हुए एक मिट्टी का मटका नहर में तैरता हुआ देखा जब मटके को खोला तो भीतर शिशु नजर आया. जो 9 माह से कम उम्र का मासूम बच्चे का शव दिखाई दिया, जिसका जन्म समय से पहले होना बताया जा रहा है.सफाई कर्मी ने नहर सफाई करते हुए सबसे पहले देखा और फिर अन्य लोगों को इसकी जानकारी हुई.

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है.जिस तरह से नवजात का शव मिट्टी के मटके में मिला है. उससे कई तरह के संदेह उत्पन्न हो रहा है. यह संभावना है कि समय से पूर्व प्रसव करा कर शव को ठिकाने लगाया गया है. मिट्टी के मटके में इस मामले को और भी संदेहास्पद बना दिया है. जिस पर पुलिस ने जांच की बात कही है.







