Aaj Ka Rashifal 29 December 2025: मिथुन और मकर का बिगड़ सकता है स्वास्थ्य, पढ़ें आज का राशिफल

Today's horoscope 29 December 2025: Gemini and Capricorn's health may deteriorate, read today's horoscope

धर्म डेस्क। आज 29 दिसंबर 2025 का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। किसी के लिए आज स्वास्थ्य में सुधार और आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं, तो किसी को वाणी और व्यवहार में संयम रखने की सलाह दी जा रही है।

व्यापार, नौकरी, निवेश, पारिवारिक जीवन और दांपत्य संबंधों पर ग्रहों का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। कुछ राशियों के लिए आज यात्रा और वाहन खरीदने के योग हैं, जबकि कुछ को स्वास्थ्य और मानसिक तनाव पर ध्यान देने की जरूरत है। आइए जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल और दिनभर के महत्वपूर्ण संकेत।

मेष

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार महसूस होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बन रहे हैं। किसी बड़े निवेश में पार्टनर बन सकते हैं, जिससे भविष्य में लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा।

वृषभ

आज का दिन मनमाफिक रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा और सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। किसी सहयोगी से आर्थिक सहायता मिल सकती है। लंबे समय से चल रहे मतभेद समाप्त होंगे। कार्यों में सफलता मिलेगी।

मिथुन

आज का दिन कुछ परेशानियां दे सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और खान-पान पर नियंत्रण रखें। छोटी बातों को नजरअंदाज करें, अन्यथा विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखना आवश्यक है।

कर्क

आज किसी नजदीकी व्यक्ति से जुड़ी घटना मन को अशांत कर सकती है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। व्यापार में आर्थिक सुधार के संकेत हैं। यात्रा के योग बन सकते हैं।

सिंह

आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। यात्रा के दौरान सावधानी रखें। निवेश सोच-समझकर करें। व्यापार की स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है। जीवनसाथी और बच्चों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।

कन्या

आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। पुराना रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जिससे कार्यों में गति आएगी। वाहन खरीदने के योग हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं।

तुला

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन कार्यभार अधिक रहने से मानसिक थकान महसूस हो सकती है। उदासी रह सकती है। प्रॉपर्टी से संबंधित विवाद सामने आ सकता है।

वृश्चिक

आज व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। पुराने लोन के कारण आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है। व्यर्थ के विवादों से बचें और वाणी पर संयम रखें। प्रॉपर्टी के मामलों में सावधानी रखें। अधिक विश्वास नुकसान दे सकता है।

धनु

आज आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। व्यापार में लाभ के योग हैं। नई पार्टनरशिप से लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े कार्य सफल होंगे। परिवार में नए मेहमान का आगमन हो सकता है।

मकर

आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। आर्थिक सहायता मांगनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। जीवनसाथी से मतभेद और पारिवारिक कलह के योग हैं।

कुंभ

आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आवश्यक कार्य पूरे होंगे। प्रशासनिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आपके व्यवहार से विरोधी भी प्रभावित होंगे। पुराना रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। व्यापार में लाभ के योग हैं।

मीन

आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा, लेकिन विशेष ऑफर या अवसर से कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। वाहन खरीदने के योग हैं।