Aaj Ka Rashifal 23 December 2025: मेष, सिंह व धनु व्यापार में मिलेगा लाभ, होगी धन वर्षा; पढ़ें आज का राशिफल

Today's horoscope, December 23, 2025: Aries, Leo, and Sagittarius will see profits in business, and money will pour in; read today's horoscope

धर्म डेस्क। आज का राशिफल 23 दिसंबर 2025 ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर आपके दिन की दिशा तय करता है। आज कुछ राशियों के लिए नई शुरुआत, आर्थिक लाभ और खुशखबरी के योग बन रहे हैं, जबकि कुछ को स्वास्थ्य, विवाद और निवेश में सावधानी रखने की सलाह दी जा रही है।







मेष

आज आप अपने आप में एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। आज नए लोगों से मिलना होगा कार्य क्षेत्र में विस्तार की योजना बनेगी। व्यापार व्यवसाय में लाभ के योग निर्मित होंगे। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में निवेश का अच्छा समय है। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे।

वृषभ

आज आप अपने रुके हुए कार्यों को पूर्ण करने में सफल होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। नए कार्यों की योजना बनेगी। व्यापार व्यवसाय में लाभ अर्जित होगा। नौकरी वर्ग वालों के लिए पदोन्नति प्राप्त होगी। आज किसी को बड़ी धनराशि देने से बचे।

मिथुन

आज आप अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें मौसम के हिसाब से आपका स्वास्थ्य पड़ सकता है। खान-पान पर नियंत्रण रखना अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र में आर्थिक मदद लेनी पड़ सकती हैं। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें परिवार में आपके विरोधी बढ़ेंगे।

कर्क

आज आप किसी नए कार्य को लेकर उत्साहित नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में अपने लोगों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी। किसी नए प्रयोजन से बाहर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।

सिंह

आज का दिन आपके लिए नई आशा की कारण लेकर आने वाला है। बहुत दिन से जानकारी को लेकर आप परेशान हैं आज उन कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में भी आर्थिक लाभ देखने को मिलेगा। परिवार में लोग आपका सहयोग करेंगे सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

कन्या

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा व्यापार आदि में जहां बड़ी आर्थिक जोखिम उठाना आज आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा अपनी कार्य योजना को सीक्रेट रखकर पूर्ण करें प्रॉपर्टी संबंधी विवादों से दूर रहें वाणी पर संयम रखें

तुला

आज का दिन अच्छा है आज आपके अंदर नए विचारों का समावेश होगा अपनी कार्य प्रणाली में आज परिवर्तन करके बड़ा लाभ अर्जित कर सकते हैं। आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है परिवार के साथ खुशहाल माहौल में आज समय व्यतीत होगा अपने कार्य के प्रति उत्साहित नजर आएंगे

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है व्यर्थ के झगड़ों से दूर रहें आज आप किसी बड़े निवेश में लाभ अर्जित कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा इसी पुराने परिचित व्यक्ति से मिलने से मन प्रसन्न रहेगा धार्मिक यात्रा आदि के योग है

धनु

आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी खुशखबरी लेकर आने वाला है परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होगा कार्य क्षेत्र में चल रही परेशानियां दूर होगी वित्तीय संकट का समाधान निकलेगा आज आप अपने मित्रों के साथ किसी नए कार्य की शुरुआत भी कर सकते हैं।

मकर

आज आपके मन में उत्साह भर रहेगा नए कार्यों को लेकर नई कार्य योजना के साथ आप पूरी मेहनत से अपने कार्य योजना में लगे रहेंगे। आर्थिक तौर से आज आपको बड़ी मदद प्राप्त होगी। परिवार में लोग आपके सहयोग में रहेंगे। जीवन साथी के लिए कोई बड़ा निर्णय आज आप ले सकते हैं। बड़े निवेश की योग बन रहे हैं।

कुंभ

आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है प्रॉपर्टी संबंधी विवादों में विजय प्राप्त होगी। आज आपको अपना नया आशियाना मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग हैं बैंक आदि की चल रही प्रॉब्लम का हल निकलेगा आप किसी नए क्षेत्र में कार्य का विस्तार कर सकते हैं।।

मीन

आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। हालांकि यात्रा आदि के समय सावधानी रखें और वाहन आदि के उपयोग सावधानी पूर्वक करें। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें परिवार में मतभेद बढ़ेंगे।