कोरबा निगम के सभी 7 जोन में आज आयोजित किए गए गुड गवर्नेस वीक शिविर

Good Governance Week camps were organised today in all 7 zones of Korba Corporation.

शिविर में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे नागरिकों की समस्याओं का किया गया निराकरण, आवेदन किए गए पंजीबद्ध, क्रमबद्ध त्वरित निराकरण होगा सुनिश्चित

कोरबा 20 दिसम्बर 2025 – नगर पालिक निगम कोरबा के सभी 07 जोन कार्यालयों में आज गुड गवर्नेस वीक शिविरों का आयोजन किया गया, अपनी शिकायतें, समस्याएं व आवेदन लेकर शिविर में पहुंचे, नागरिकोें के आवेदनों को पंजीबद्ध करते हुए त्वरित निराकृत होने वाली समस्याओं का मौके पर पहुंचकर निराकरण कराया गया, वहीं ऐसी समस्याएं व मांग जिन्हें निराकृत करने में समय लगेगा, उन आवेदनों को पंजीकृत करते हुए इनका क्रमबद्ध समयसीमा में निराकरण सुनिश्चित कराया जाएगा।

रविवार को भी सभी 07 जोन में लगेंगे शिविर

निगम के उपायुक्त पवन वर्मा ने बताया कि रविवार को भी निगम के सभी 07 जोन में गुड गवर्नेस वीक शिविरों का आयोजन किया जाएगा तथा निगम से संबंधित समस्त कार्यो से जुड़ी समस्याओं, शिकायतों व मांग आदि के आवेदन आमनागरिकों से प्राप्त किए जाएंगे। उन्होने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही प्रातः 10 से दोपहर 03 बजे तक यह शिविर आयोजित होंगे।