हाऊसिंग बोर्ड सेमीपाली में धूमधाम से मनाई गई गुरु घासीदास जयंती

Guru Ghasidas Jayanti celebrated with great pomp in Housing Board Semipali

कोरबा 20 दिसंबर 2025/हाऊसिंग बोर्ड सेमीपाली की सतनाम महिला समिति के द्वारा गुरु घासीदास जयंती बड़े धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई।जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पार्षद मुकुंद सिंह कंवर अतिथि के रूप में शामिल हुए।

बाबा गुरु घासीदास जी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की बाबा गुरुघासीदास की अमृत वाणी मनखे मनखे एक समान की विचारधारा को याद करते हुए उनके संदेश को बताया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तथा समस्त ग्रामवासी के द्वारा बाबा की आरती की गई।भजन गाए गए। तथा पंथी नृत्य का आयोजन किया गया । तथा सभी लोगों को बाबा के बताए सत के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया ।कार्यक्रम में समस्त कॉलोनी वासियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।