बिजली का टावर लगाने को लेकर विवाद, विद्युत टावर लगाने कॉलोनी का उजाड़ा उद्यान लोगों में नाराजगी

Controversy over installation of electricity tower, people of Ujala Udyan colony are angry over installation of electricity tower

कोरबा 19दिसंबर 2025/जेलगांव अयोध्यापुरी स्थित पावर सिटी क्षेत्र के फेसवन निवासियों की कॉलोनी के बीच पार्क में बच्चों की खेलने की जगह में नए बिजली के टावर को लगाने पर बीते कई दिनों से बिजली विभाग और फेसवन निवासियों से तनातनी चल रही है। ऐसे में दर्री तहसील कार्यालय में हाई टेंशन विद्युत टावर निर्माण को लेकर आपत्ति दर्ज कराते हुए कॉलोनी निवासी ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंप कर विरोध जताया है,

कॉलोनी वासियों ने बताया कि बिजली विभाग के असिस्टेंट इंजीनियर सीएसपीडीसीएल के द्वारा कानून की अनदेखी करते हुए पावर सिटी फेसवन निवासियों के विरोध करने के बाद भी पार्क को उजाड़ने का काम किया है, मकान खरीदते समय सुंदरता को देखते हुए मकान खरीदा गया था ,पार्क नष्ट करते हुए टावर लगाया जा रहा है जो नियम के विरुद्ध  है कॉलोनीवासियों का कहना है अगर  बिजली विभाग उनके पक्ष में फैसला नहीं लेते हैं तो पुरजोर तरीके के धरने पर बैठने को मजबूर होंगे हाई टेंशन टावर के निर्माण से न केवल मकान की सुंदरता प्रभावित होगी, बल्कि सुरक्षा की दृष्टि से कॉलोनी के बीच टावर लगने से बच्चे के बीच खतरा घटित हो सकती है कॉलोनी के लोगों ने यह भी कहा कि  इस जगह से दूसरे जगह टावर लगा सकता है, जिस पर हमें कोई एतराज नहीं,

कॉलोनी वासी रेखा त्रिपाठी का कहना है कि हम लोग यहां 20 साल पहले फेस वन कॉलोनी में क्वार्टर लिये थे हम लोग के घर के सामने एचएम बिल्डर के द्वारा पार्क बनकर दिया गया था
जिसे सुंदरता को देखते हुए मकान यहां खरीदा गया था  जोकि अब बिजली विभाग के द्वारा यहां बने पार्क को नियम के विरुद्ध उजाड़ने का काम कर विभाग के द्वारा बिना सर्वे किए कॉलोनी के बीच में विद्युत टावर लगाए जा रहा है इस कारण से हम लोग इसका विरोध कर रहे हैं

रीना सिंह पावर सिटी रवासी का कहना है कि बिजली का खंबा लगने से यहां पास बरसात के समय बच्चों में खतरा बन सकता है पार्क में हमेशा बच्चे खेलते हैं घर के सामने ही बिजली का टावर लगाया जा रहा है जो गलत है बिजली विभाग वाले यहां के रहने वाले लोगों को जानकारी तक नहीं दिए हम लोग चाहते हैं कि यह विद्युत टावर सर्वे कर कहीं और लगाये जाये

दामोदर लाल देवांगन पावर सिटी रवासी का कहना है कि यह पार्क है यहां सभी छोटे बच्चे यहां खेलते हैं पर यहां पास नियम विरुद्ध विद्युत टावर लगाया जा रहा है अगर लगाना ही है तो दूसरे जगह लगे बिजली विभाग अपनी मनमानी कर रही है