विद्युत कर्मचारी जनता यूनियन ने मुख्यमंत्री से मांगी पुरानी पेंशन योजना

Electricity Employees Janata Union demanded old pension scheme from the Chief Minister.

यूनियन के पदाधिकारी मुख्यमंत्री सहित 3 मंत्रियों से मिले
● अन्य विभागों की तरह विद्युत कम्पनी में लागू हो पुरानी पेंशन
● प्रांतीय महासचिव ने कहा, अभियान सतत जारी रहेगा

कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कर्मचारी जनता यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने पुरानी पेंशन योजना की मांग को लेकर माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मीदेवी राजवाड़े, अजा/जजा/ओबीसी एवं अल्पसंख्यक विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम से अलग अलग भेंट कर OPS की मांग की है। गौरतलब है कि विद्युतकर्मियों के लिए OPS लागू कराने हेतु जनता यूनियन अक्टूबर माह से सतत अभियान चला रही है। अभियान के पहले चरण में जनता यूनियन के प्रांतीय/क्षेत्रीय एवं संभागीय पदाधिकारी माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी सहित अनेक मंत्रियों से भेंट कर ज्ञापन सौंप चुके हैं।

द्वितीय चरण में रायगढ़, कोरबा, बिलासपुर और चाम्पा जांजगीर आदि जिले के मंत्रियों से भेंट का कार्यक्रम तय है जिसे विधानसभा सत्र के तत्काल बाद अंजाम दिया जाएगा।
सरगुजा से प्रारंभ हुए अभियान के प्रथम चरण में जनता यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष यतींद्र गुप्ता एवं पत्थलगांव संभाग के अध्यक्ष श्री प्रमोद कुजूर के नेतृत्व में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने 28 अक्टूबर को माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी से उनके बगिया ग्राम स्थित निवास पर भेंट कर OPS बहाली हेतु ज्ञापन सौंपा एवं सौजन्य वार्ता की। माननीय मुख्यमंत्री जी ने संगठन को आश्वासन दिया कि इसपर जल्द विचार किया जाएगा।
ततपश्चात सूरजपुर शाखा के जिलाध्यक्ष श्री श्रवण कुमार साहू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने 9 नवम्बर 2025 को महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मीदेवी राजवाड़े से उनके वीरपुर स्थित निवास पर जाकर भेंट कर ज्ञापन सौंपा तथा कमर्चारियों के हित और सुरक्षा हेतु इस मांग को पूरा करने का आग्रह किया। मंत्री महोदया ने टीम को आश्वस्त किया कि वे यथोचित सहयोग करेंगी।
इस क्रम में संगठन की अम्बिकापुर शाखा ने 2 नवम्बर 2025 को अजा/जजा/ओबीसी एवं अल्पसंख्यक विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम जी से भेंट कर आदिवासी क्षेत्र सरगुजा संभाग सहित पूरे प्रदेश में कार्यरत बिजली कर्मचारियों के सुरक्षित भविष्य हेतु राज्य शासन से OPS की सौगात दिलाने का निवेदन करते हुए मांग पत्र सौंप दिया है।

उल्लेखनीय है कि 2004 के बाद राज्य शासन सहित बिजली विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के लिए पूर्ववर्ती सरकार ने पुरानी पेंशन योजना लागू करने की घोषणा की थी। जिसके परिपालन में राज्य शासन के समस्त विभागों में OPS लागू हो चुका है और वेतन से NPS के अंतर्गत हुई कटौती को OPS में समायोजित कर कटौती चालू कर दी गयी है। किन्तु उक्त घोषणा के बावजूद बिजली कम्पनी में 2004 के बाद भर्ती हुए अधिकारी कर्मचारी पुरानी योजना के लाभ से वंचित हैं। जिससे विद्युत कर्मियों में निराशा व्याप्त है और वे परिवार के सुरक्षित भविष्य को लेकर चिंतित हैं।

बिजली कर्मचारी संगठन जनता यूनियन द्वारा माननीय मुख्यमंत्री एवं अन्य मंत्रियों से भेंट के बाद मिले प्रतिसाद के बाद आशा है कि संवेदनशील भाजपा सरकार बिजली कर्मियों के लिए OPS लागू कर उनके परिवार के हित और सुरक्षित भविष्य के लिए यह सौगात अवश्य देगी।

माननीय मुख्यमंत्री महोदय एवं अन्य मंत्रियों से भेंट करने वाले प्रतिनिधिमंडल में जनता यूनियन के यतींद्र गुप्ता, आशीष हीरा, प्रमोद कुजूर, श्रवण साहू, धर्मविजय मिंज, विनोद गुप्ता, मनोज सनेही, आदित्य चौबे, हिमांशु सिंह, रामेश्वर सिंह, प्रफुल्ल किस्पोट्टा, मनोज कुमार, सुरिज बलि, दिलीप राम, सम्हन दास महंत, विक्रम साहू, खिलेश पैंकरा आदि शामिल रहे।