Aaj ka Rashifal 8 December: ग्रहों की चाल आज कई राशियों के लिए बदल देगी परिस्थितियां, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Today's Horoscope, December 8: Planetary movements will change circumstances for many zodiac signs today; find out how your day will unfold.

धर्म डेस्क, Aaj ka Rashifal 8 December 2025: दिसंबर के इस बदलते मौसम में ग्रह-नक्षत्रों की चाल सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डाल रही है। कहीं कार्यों में रुकावट और आर्थिक दबाव दिखाई दे रहा है, तो कहीं नए अवसर और सफलता के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य, करियर, व्यापार और पारिवारिक जीवन में आज का दिन कई राशियों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आ सकता है।

मेष

दिन परेशानी भरा हो सकता है, कार्यों में रुकावट आएगी। आर्थिक स्थिति कमजोर दिखेगी और फालतू खर्च बढ़ेंगे। नया कार्य शुरू न करें, नुकसान संभव है। बच्चों की पढ़ाई और परिवार के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।

वृषभ

दिन अनुकूल रहेगा। नए कार्य में सफलता मिलेगी। किसी पुराने व्यक्ति से मुलाकात मन खुश करेगी। रुके धन की प्राप्ति होगी। परिवार में सम्मान बढ़ेगा और व्यापार में लाभ मिल सकता है। नया वाहन खरीदने के योग हैं।

मिथुन

व्यर्थ की भागदौड़ और विवादों का सामना करना पड़ सकता है। विरोधियों से सावधान रहें। स्वास्थ्य गिर सकता है। व्यापार में हानि संभव है। नौकरी में मतभेद बढ़ सकते हैं। संपत्ति विवाद भी उभर सकता है।

कर्क

आज दिन अनुकूल नहीं रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा और विवाद की स्थिति बन सकती है। व्यापार में नुकसान की संभावना है, खास व्यक्ति से धोखा मिल सकता है। परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं।

सिंह

दिन शुभ रहेगा। नया व्यवसाय शुरू करने के योग हैं। नौकरी की दिशा में प्रयास सफल होंगे। व्यापार में परिवर्तन लाभ देगा। परिवार में मांगलिक कार्य और नए सदस्य के आगमन की संभावना है।

कन्या

आज का दिन आपके और परिवार के लिए शुभ है। लंबे समय से रुका कार्य पूर्ण होगा। घर में नया मेहमान आ सकता है। वाणी का प्रभाव लाभ देगा। भूमि, भवन, वाहन खरीदने का योग। पैतृक संपत्ति में आपका हक मिलने की संभावना।

तुला

आज कुछ बातों को नजरअंदाज करना बेहतर रहेगा। व्यापार में बड़ा निवेश करने से पहले सोच-विचार करें। नया काम शुरू न करें। पार्टनरों से अपनी निजी बात साझा न करें। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रह सकती है।

वृश्चिक

नया कारोबार शुरू करने के योग हैं और सफलता मिलेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। सामाजिक/राजनीतिक मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में बड़ा लाभ मिलेगा। परिवार के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है।

धनु

स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है, मौसमी रोग परेशान कर सकते हैं। व्यापार में सहयोगियों का विरोध मिल सकता है। परिवार में संपत्ति विवाद की स्थिति बन सकती है। जीवनसाथी के संबंध में कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

मकर

दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं, बड़े धन लेन-देन से बचें। व्यापार में गिरावट संभव है। स्वास्थ्य और पारिवारिक चिंता बनी रह सकती है। नए कार्य की योजना मन में बन सकती है।

कुंभ

रुका हुआ कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न होगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपके जीवन में बदलाव लाएगी। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। व्यापार में लाभ और नया वाहन खरीदने का अवसर बन सकता है।

मीन

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं जिससे राहत मिलेगी। व्यापार में लाभ के योग हैं। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। किसी नए कार्य की शुरुआत सफल रहेगी।