आज का राशिफल 9 नवंबर 2025 : जानें किस राशि के लिए रहेगा शुभ दिन और किसे बरतनी होगी सावधानी

Today's Horoscope for November 9, 2025: Know which zodiac sign will have an auspicious day and who will have to be cautious.

धर्म डेस्क। आज का दिन कुछ राशियों के लिए सौभाग्य लेकर आया है तो कुछ को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। ग्रहों की चाल आज आपके करियर, आर्थिक स्थिति, परिवार और स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल सकती है। आइए जानते हैं, 12 राशियों के लिए आज का राशिफल क्या कहता है।

मेष

आज जातक अपने आपको स्वस्थ महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में कोई विशेष पद या दायित्व मिल सकता है। नौकरी में सफलता के योग हैं। व्यापार में अपनों का आर्थिक सहयोग मिलेगा, आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार के साथ घूमने-फिरने का अवसर प्राप्त होगा।

वृषभ

आज का दिन अत्यधिक परिश्रम वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, जिससे स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। व्यापार में साझेदारों से सावधान रहें, धोखे की संभावना है। वाणी पर संयम रखें और पारिवारिक संबंध मधुर बनाए रखें।

मिथुन

आज पुराना विवाद फिर से उभर सकता है जिससे मानसिक तनाव रहेगा। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। नया कार्य या निवेश करने से बचें, विशेषकर शेयर मार्केट में। परिवार में मतभेद संभव है, परंतु आपका सम्मान बना रहेगा।

कर्क –

आज कार्यक्षेत्र में बड़ा निर्णय ले सकते हैं जिसका प्रभाव भविष्य में दिखेगा। आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी, लेकिन मित्रों व सहयोगियों का समर्थन मिलेगा। नया कार्य आरंभ करने के योग हैं। परिवार में मांगलिक कार्य या मेहमान के आगमन के संकेत हैं।

सिंह –

आज का दिन सफलता दायक रहेगा। न्यायालय या कानूनी मामलों में अनुकूल निर्णय मिल सकता है। व्यापार में आर्थिक लाभ होगा, नए पार्टनरशिप की संभावना है। पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा।

कन्या –

आज का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है जिससे यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा में और वाहन चलाते समय सावधानी रखें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और किसी से वाद-विवाद हो सकता है। व्यापार में नुकसान से बचें।

तुला –

आज वाहन चलाते समय सावधानी बरते। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। गलत लोगों के साथ जुड़ने से आर्थिक नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी से विवाद की स्थिति बन सकती है, वाणी पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक –

आज का दिन किसी नए कार्य को शुरू करने के लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक सहयोग मिलेगा और सफलता की संभावना है। परिवार में सम्मान बढ़ेगा। कोई पुराना विवाद समाप्त हो सकता है। जीवनसाथी से मतभेद समाप्त होंगे।

धनु –

आज जातक वाहन या संपत्ति खरीदने की योजना बना सकते हैं। परिवार व मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में सफलता के संकेत हैं। व्यापार में लाभ होगा। धार्मिक या पारिवारिक यात्रा की संभावना है।

मकर –

आज का दिन जातक का भावनात्मक रूप से कठिन हो सकता है। किसी दुखद समाचार से मन व्यथित रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। व्यापार में हानि की संभावना है, इसलिए बड़े निर्णयों से बचें। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है।

कुंभ –

आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में हल्की गिरावट संभव है, खानपान पर ध्यान दें। व्यापार में जोखिम न लें और धन उधार देने से बचें। परिवार में पुराने मतभेद खत्म होंगे और शांति का वातावरण रहेगा।

मीन –

आज का दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में नया अवसर या बड़ी डील मिल सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं। लंबी यात्रा संभव है। जीवनसाथी और बच्चों से चल रहे मतभेद समाप्त होंगे।