Aaj Ka Rashifal 4 November 2025: मेष, वृषभ व धनु का शानदार रहेगा दिन, पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

Today's horoscope for November 4, 2025: Aries, Taurus, and Sagittarius will have a great day; read the results of all 12 zodiac signs.

04 नवंबर का दिन कुछ राशियों के लिए सौभाग्यशाली साबित होगा। व्यापार, करियर और पारिवारिक जीवन में लाभ के संकेत हैं। वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य और विवादों से बचने की आवश्यकता है। संतुलित आचरण और संयम से दिन को शुभ बनाया जा सकता है।

मेष

आज किसी पुराने मित्र से भेंट मन को प्रसन्न करेगी। लंबे समय से रुका कार्य पूर्ण होगा। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक साबित होगी। व्यापार में उन्नति और आर्थिक लाभ के योग हैं। परिवार में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और नया वाहन लेने का अवसर मिल सकता है।

वृषभ

आज का दिन शुभ रहेगा। आप नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। व्यापार में परिवर्तन लाभदायक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का योग है और किसी नए सदस्य के आगमन से घर में खुशियाँ बढ़ेंगी।

मिथुन

आज का दिन सामान्य रहेगा। रुका हुआ कोई पुराना कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है। व्यापार में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी नए कार्य की शुरुआत संभव है। परिवार में शुभ कार्य का योग बनेगा और धार्मिक यात्रा के अवसर प्राप्त होंगे।

कर्क

आज का दिन प्रगति का सूचक है। किसी नए कार्य की शुरुआत में सफलता मिलेगी। पुराने परिचित या प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। परिवार में सम्मान बढ़ेगा और आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय परिवार के हित में ले सकते हैं।

सिंह

आज किसी विवाद या तकरार में फंसने की संभावना है। महत्वपूर्ण कार्यों में बाधा आ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और यात्रा के दौरान सतर्क रहें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में मतभेद संभव है, व्यापार में हानि के योग हैं।

कन्या

आज का दिन मानसिक तनाव से भरा रह सकता है। मित्रों या रिश्तेदारों से वाद-विवाद हो सकता है। व्यापार में नुकसान और आर्थिक स्थिति में गिरावट संभव है। पारिवारिक वातावरण अशांत रहेगा। किसी अपने के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है।

तुला

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य समस्या में सुधार होगा। परिवार में अपनों का सहयोग और प्रेम मिलेगा। व्यापार में लाभ के अवसर बनेंगे, आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। साझेदारी में नया कार्य आरंभ कर सकते हैं। परिवार के साथ कहीं घूमने-फिरने का योग बनेगा।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। लंबे समय से लंबित कार्य किसी के सहयोग से पूरे होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार में लाभ और नई कार्ययोजनाओं का आरंभ संभव है। परिवार में सामंजस्य रहेगा और जीवनसाथी से मतभेद दूर होंगे।

धनु

आज का दिन बहुत उत्तम रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और दांपत्य जीवन में सुकून मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के संपर्क से बड़ा अवसर मिल सकता है। परिवार में मान-सम्मान और खुशियों की वृद्धि होगी।

मकर

आज व्यर्थ की भागदौड़ में दिन बीत सकता है। किसी विवाद में फंसने की संभावना है। विरोधियों के षड्यंत्र से सावधान रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार में हानि संभव है। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों से मतभेद हो सकते हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद बढ़ सकता है।

कुंभ

आज स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें। किसी विवाद में पड़ने से बचें। व्यापार में नुकसान या धोखे की संभावना है, इसलिए निर्णय सोच-समझकर लें। परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं। वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता रखें।

मीन

आज दिन कुछ व्यर्थ की भागदौड़ में बीतेगा। मन में अशांति रहेगी और स्वास्थ्य में गिरावट संभव है। व्यापार में कोई बड़ी डील हाथ से निकल सकती है। किसी अपने से दुखद समाचार मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं, धैर्य बनाए रखें।