सरस्वती शिशु मंदिर एच टी पी पी दर्री की छात्रा,निधि सिंह लंबी कूद में प्रथम

Nidhi Singh, student of Saraswati Shishu Mandir HTPP Darri, first in long jump

कोरबा/छात्रा निधि सिंह ने लंबी कूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।भोपाल में आयोजित विद्याभारती क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025 में प्रतिभावान छात्रा निधि सिंह ने लंबी कूद स्पर्धा किशोर वर्ग  में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी और गर्व का माहौल है।
इस अवसर पर, विद्यालय के प्राचार्य श्री नवल किशोर शुक्ला ने निधि की प्रशंसा करते हुए कहा, “निधि की यह सफलता उसकी लगन और समर्पण का परिणाम है। ।”

हसदेव शिक्षण समिति के अध्यक्ष श्री धनंजय सिंह, व्यवस्थापक श्री भीष्म देव सिंह, कोषाध्यक्ष श्री मेहुल फड़तरे  ने निधि को बधाई देते हुए कहा कि “विद्यालय परिवार निधि को उसकी शानदार उपलब्धि के लिए बधाई देता है और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।”