राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ  का भव्य पथ संचलन ग्राम रोडवा खुर्द मे 

Grand procession of Rashtriya Swayamsevak Sangh in village Rodwa Khurd.

कल्याणपुर  6 अक्टूबर2025 योगेश गोस्वामी/  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खण्ड कल्याणपुर के कोरना मण्डल का पथ संचलन ग्राम रोड़वा खुर्द में  आयोजित किया जा रहा है

संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खण्ड कल्याणपुर के कोरना मण्डल का पथ संचलन आज रोड़वा खुर्द मे आयोजित किया जाएगा,आज़ आयोजित इस पथ संचलन मे  ग्राम कोरना,बाडियों की ढाणी,आलों की ढाणी,जास्ती, रामदेव नगर, रोड़वा,कल्ला,हापानाडा,पाबुपुरा,कलावतसर, रोड़वा खुर्द,बलाऊ, थुंबली,खेडा,टिबाणिया
बगनावास  आदि  गांवों के स्वयंसेवक संघ की पूर्व गणवेश में उपस्थित होकर इस महायज्ञ में अपनी आहूति प्रदान करेंगे।

*पथ संचलन  का भव्य शुभारम्भ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रोड़वा खुर्द के मैदान से निकल कर गांव के मुख्य मार्गों से होता हुआ ग्राम  रोडवा खुर्द स्थित ठाकुर जी के मंदिर प्रांगण मे सभा  सार्वजनिक कार्यक्रम  के साथ समाप्त होगा
संघ के सभी पदाधिकारी एवं सभी स्वयं सेवक कई दिनों से  उक्त पथ संचलन की तैयारी मे जुटे हुए है