जांजगीर चांपा, 05 अक्टूबर 2025। पुलिस ने थाना सारागांव क्षेत्रांतर्गत ग्राम मोहगांव में जुआ खेल रहे 6 जुआड़ियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगदी 6080 रुपये और ताश पत्ती बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जुआ सट्टा पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में एवं SDOP चांपा यदुमणी सिदार के नेतृत्व में थाना सारागांव पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही कर जुआड़ियों को पकड़ा गया। आरोपियों के विरुद्ध विधिवत धारा 3(2) छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी
- शेखर चंदेल उम्र 45 वर्ष निवासी मोहगांव थाना सारागांव
- रघुराज सिंह सूर्यवंशी उम्र 45 साल निवासी मोहगांव थाना सारागांव
- संजय सूर्यवंशी उम्र 45 साल निवासी मोहगांव थाना सारागांव
- गोविंद यादव उम्र 35 साल निवासी मोहगांव थाना सारागांव
- जगदीश सूर्यवंशी उम्र 55 साल निवासी मोहगांव थाना सारागांव
- गाधी लाल सूर्यवंशी उम्र 55 साल निवासी मोहगांव थाना सारागांव
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सारागांव सुभाष चौबे, ASI के. के. कोशले, आरक्षक दीपक ठाकुर, जय किशन, ईश्वर पटेल का विशेष योगदान रहा।







