आज होगा रावण का दहन लाल मैदान में 120 फीट का रावण, दहाडऩे के साथ घुमाएगा गर्दन ये भी होगा खास…

Ravana will be burnt today in Lal Maidan. 120 feet tall Ravana will roar and turn his neck, this will also be special…

कोरबा जिला का मशहूर लाल मैदान दशहरा उत्सव के लिए रावण का पुतला 120 फीट का बनाया जा रहा है। हसदेव ताप विद्युत संयंत्र कोरबा पश्चिम के कर्मचारियों की दशहरा उत्सव समिति बड़ी तन्मयता एवं एक महीने से दिनरात कड़ी मेहनत के साथ रावण पुतला के निर्माण कार्य में जुटी रहती हैं।

दशहरा के दिन गुरूवार को लाल मैदान पर दस सिरों वाला रावण लाल-लाल आंखें दिखाएगा और अट्टहास करेगा. रात 8 से दशहरा उत्सव में आसमानी आतिशबाजी, लेजर शो भी आकर्षण का केंद्र होगा. इसके बाद रावण के पुतले का दहन किया जाएगा. लाल मैदान में हर साल दशहरा उत्सव का आयोजन किया जाता है. इसमें शामिल होने के लिए कोरबा शहर के साथ-साथ अन्य उपनगरीय इलाकों से भी लोग पहुंचते हैं. आतिशबाजी के बाद पुतला दहन किया जाये गा