दर्री क्षेत्र में बढ़ रही लूट और चोरी की घटना
कोरबा 27 सितंबर2025/दर्री थाना क्षेत्र में चोरी और लूट की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही है,अज्ञात चोर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। वहीं क्षेत्र में अब लूट की घटनाओं में भी इजाफा होने लगा है। इससे आम जनता भयभीत नजर आ रही है ,एचटीपीपी दर्री कैलाश विहार मै सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में खिड़की की ग्रिल काटकर चोरों ने चार सिलाई मशीन कपड़े काटने की कैंची, बर्तन और लगभग ₹5000 नगद चोरी कर लिया दो दिन पहले प्रेमनगर में मोटर वाइंडिंग की दुकान में हजारों रुपए की समान चोरी कर ली गई, है पांच दिन पूर्व एचपी पेट्रोल पंप मैं कर्मचारियों को घायल कर हजारों रुपया लूट प्रेम नगर में लिफ्ट मांगकर युवक से हजारों रुपया लूट गई ,क्षेत्र में राहगीरों को रोक कर मोबाइल और रुपए लूटी जा रही है, पीड़ित थाने में शिकायत दर्ज करा रहा है। लेकिन पुलिस आरोपियों को पकड़ने में नाकाम हो रहा है।ऐसे में लोगों में खौंफ बढ़ रहा है। नागरिकों ने रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी-छिनैती रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग कर रही है







