कोरबा/दर्री अग्रवाल सभा ने,मारवाड़ी युवा मंच दर्री जमनीपाली,जैलगाँव को अग्रसेन जयंती कार्यक्रम के सफल एवं भव्य आयोजन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।इस अवसर पर सभा पदाधिकारियों ने कहा कि मंच ने अग्रसेन जयंती जैसे सामाजिक और सांस्कृतिक पर्व को अत्यंत अनुशासित, सृजनात्मक और आकर्षक ढंग से संपन्न कराया है।यह सम्मान पूरे मंच परिवार के सामूहिक प्रयास और समर्पण का प्रतीक है।

मंच अध्यक्ष प्रतीक अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ समाज को एकजुट करने एवं आपसी परस्पर तालमेल बनाए रखना का एक माध्यम हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को खेल को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि इसी दृष्टिकोण से समाज में सहयोग और सद्भाव की भावना मजबूत होती है।साथ ही, अग्रवाल सभा अध्यक्ष प्रेम अग्रवाल ने भी मंच द्वारा कराए गए कार्यों की सराहना करते हुए अध्यक्ष प्रतीक अग्रवाल को बधाई दी,एवं उन्हें सम्मानित किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताएँ — चित्रकला, स्लोगन लेखन, फैंसी ड्रेस, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ सभी मंच साथियों द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास और खेल भावना से कराई गईं। सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आयोजन को सफल बनाया।अंत में यह संकल्प लिया गया कि मंच परिवार भविष्य में भी समाज सेवा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और रचनात्मक गतिविधियों में अपनी अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।








