10 नए बिजली कर्मी 6 कर्मचारियों ने की घर वापसी
● प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा माला पहनाकर नए साथियों का स्वागत
● जनता यूनियन की कार्यप्रणाली और सिद्धांत से प्रभावित होकर थामा दामन
कोरबा 16 सितंबर 2025/कोरबा वृत्त शाखा अंतर्गत कोरबा एवं कटघोरा डिवीजन के 15 से अधिक विद्युत कर्मियों ने कर्मचारी हित में निस्वार्थ भाव से सक्रियतापूर्वक क्रियाशील कर्मचारी संगठन छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कर्मचारी जनता यूनियन में विधिवत प्रवेश किया। 15 सितंबर को कटघोरा में आयोजित नवप्रवेशी संगठन सदस्यता अभियान के तहत जनता यूनियन के प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री अनिल द्विवेदी, जॉर्ज के थंकाचंद, आर के अग्रवाल की उपस्थिति में 15 से अधिक सदस्यों को माला पहनाकर संगठन में औपचारिक प्रवेश कराया गया। शामिल सदस्यों में 6 नियमित, 5 संविदा और 5 अन्य वर्ग के कर्मचारी शामिल हैं।
कार्यक्रम के आयोजक वृत्त अध्यक्ष श्री सम्मेलाल श्रीवास एवं सचिव घनश्याम गबेल ने सर्वप्रथम जनता यूनियन की प्रचलित परिपाटी के अनुसार नवप्रवेशी सदस्यों से फॉर्म भरवाया तथा प्रांतीय कमेटी के अनुमोदन उपरांत उन्हें संगठन में प्रवेश कराया।नए सदस्यों ने बताया कि वे जनता यूनियन की सक्रियता, व्यवहार, कर्मचारी हित के कार्य, सिद्धांत, सेवा, निस्वार्थ सेवा और सहयोग की भावना से प्रेरित होकर स्वेच्छा से संगठन में शामिल हो रहे हैं। उन्हें जनता यूनियन पर पूरा विश्वास और आस्था है जो सदैव कायम रहेगा।
अन्य संगठन की नकारात्मक कार्यप्रणाली और स्वार्थ नीति से क्षुब्ध होकर 6 सदस्यों ने वापस जनता यूनियन में वापसी की है जिनमें सर्वश्री विजय सिदार, विष्णु दास महंत, अजित पैंकरा, प्रमोद शर्मा, धीरेंद्र बरेठ के नाम प्रमुख हैं।

इनके अलावा देवनारायण साहू, अमृत लाल, सोनुराम यादव, भरत राम मरावी, महेंद्र कुमार, रितेश डिकसेना, लक्ष्मी जायसवाल, गणेश निषाद, लक्ष्मण राम ने प्रथम बार जनता यूनियन की सदस्यता ग्रहण की। जिन्हें माला पहनाकर सदस्यता ग्रहण कराया गया।
कोरबा वृत्त के अध्यक्ष सम्मेलाल श्रीवास और सचिव घनश्याम गबेल ने संयुक्त बयान जारी करते हुए बताया कि संगठन हमेशा ही समस्त कर्मचारियों के हित और अधिकार के लिए सतत संघर्षशील है। कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों का समुचित और निस्वार्थ समाधान जनता यूनियन ही कर सकती है। जनता यूनियन वितरण केंद्र से लेकर प्रांतीय मुख्यालय रायपुर तक मुद्दों को उठाती है और निदान कराने का प्रयास करती है।
प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री अनिल द्विवेदी की अध्यक्षता और प्रांतीय सदस्य जॉर्ज के थंकाचंद, संरक्षक आर के अग्रवाल के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में सम्मेलाल श्रीवास अध्यक्ष, घनश्याम गबेल सचिव, प्रकाश सिंह राठौर कोषाअध्यक्ष, लक्ष्मी प्रसाद यादव संगठनसचिव, कुशल सोनवानी प्रचार सचिव, अनूप जोल्हे, गेंद राम साहू जनरेशनशाखा कार्यकारणी अध्यक्ष, कौशल साहू कार्यालयसचिव, रामप्रताप सरोटिया आदि पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।







