सहेली की मां ने शराब पिलाकर कराया गंदा काम, घर से भागी थी नाराज होकर

My friend's mother made me drink alcohol and do dirty things, she ran away from home in anger

बिलासपुर/ घर से भागी नाबालिग अपनी सहेली के घर आसरे के लिए पहुंची। वहां सहेली और उसकी मां शराब पिलाकर देह व्यापार कराने लगे। इधर नाबालिग के स्वजन की शिकायत पर पुलिस ने नाबालिग का रायगढ़ से छुड़ा लिया। नाबालिग के बयान के आधार पर पुलिस ने उसकी सहेली, सहेली की मां और दलाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया है।

सीएसपी निमितेष सिंह ने बताया कि नाबालिग स्वजन से नाराज होकर आठ अगस्त को घर से भाग निकली थी घर से निकलकर वह सहारे की तलाश में अपनी सहेली के घर लिंगियाडीह पहुंची। सहेली की मां कालिका तिवारी (32) ने उसे अपने घर में सहारा दिया। इसी बीच महिला ने देह व्यापार में शामिल विक्की भोजवानी (40) से संपर्क किया। महिला अपने घर में नाबालिग को शराब पिलाकर देह व्यापार कराने लगी। इसमें विक्की भोजवानी उनके लिए ग्राहक लाने लगा। नाबालिग के स्वजन ने उसके गायब होने की शिकायत सरकंडा थाने में की। इस पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी।

पुलिस ने नाबालिग को छुड़ाया
तीन दिन पहले महिला के साथ नाबालिग के होने की जानकारी पुलिस को मिली। इस पर पुलिस ने नाबालिग को उसके कब्जे से छुड़ा लिया। पुलिस ने स्वजन की मौजूदगी में पूछताछ की। इसमें नाबालिग ने बताया कि सहेली की मां उसे कमरे में बंद रखती थी। रोज रात को उसे शराब पिलाकर अलग-अलग लोगों को सौंप देती थी। वह उसे लेकर रायगढ़ भी गई थी। नाबालिग के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपित महिला और दलाल विक्की भोजवानी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा नाबालिग की सहेली और उसकी बहन को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो और संगठित अपराध की धाराओं में कार्रवाई की है। आरोपित की शहर में रैली निकाली गई है।

पहले भी देह व्यापार में पकड़ा गया है आरोपित
आरोपित विक्की भोजवानी देह व्यापार के मामले में पहले भी पकड़ा गया है। मोपका चौकी पुलिस ने गुलाब नगर कालोनी में देह व्यापार की सूचना पर दबिश देकर कई युवतियों को पकड़ा था। तब युवतियों ने बताया कि उन्हें देह व्यापार के लिए विक्की भोजवानी अलग-अलग शहरों से लेकर आया था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की थी।

मोबाइल जब्त, जांच में कई नाम आएंगे सामने
सरकंडा थाना प्रभारी निलेश पांडेय ने बताया कि आरोपित विक्की भोजवानी पहले भी देह व्यापार के मामले में पकड़ा गया है। अब उसका रायगढ़ कनेक्शन भी सामने आया है। इसके बाद मामले में और भी लोगों के शामिल होने की आशंका है। पुलिस ने आराेपित विक्की भोजवानी और महिला का मोबाइल जब्त कर लिया है। उनके काल डिटेल खंगाले जा रहे हैं। इसमें विक्की के ग्राहकों और देह व्यापार से जुड़े लोगों के नाम सामने आने की बात कही जा रही है। देह व्यापार में शामिल पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।