छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश

Recruitment of 5000 teachers in Chhattisgarh, Education Minister Gajendra Yadav gave instructions to start the recruitment process

रायपुर,13 सितंबर 2025: छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती जल्द होगी। इसके लिए शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दे दिए हैं।

वित्त विभाग से मंजूरी मिलने के बाद अब ​स्कूल शिक्षामंत्री ने भी भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ में युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आयी है। 5000 शिक्षकों की भर्ती के लिए अब सारी कागजी बाधाएं अब दूर हो गई है। स्कूल शिक्षा विभाग के भर्ती प्रस्ताव को वित्त विभाग ने मंजूरी दे दी है। वित्त ने कुछ जानकारियां मांगी थी।

स्कूल शिक्षा विभाग ने उसे प्रस्तुत कर दिया है। बता दें, स्कूल शिक्षा विभाग के भारसाधक मंत्री के तौर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पहले ही भर्ती प्रस्ताव को अनुमोदन दे दिया था। आखिरी अनुमोदन वित्त से मिलना था। अब वित्त विभाग से भी हरी झंडी मिल गई है।

सुशासन तिहार के दौरान 30 हजार शिक्षकों की भर्ती की घोषणा

बता दें, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के दौरान धमतरी में 30 हजार शिक्षकों की भर्ती की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि चरणबद्ध शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इसके बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने पांच हजार शिक्षकों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी।

इस तरह किया गया है पदों का बंटवारा


स्कूल शिक्षा विभाग ने 5000 पदों का बंटवारा इस तरह किया है। सहायक शिक्षक 2000, सहायक शिक्षक प्रयोगशाला, शिक्षक कला, कृषि, अंग्रेजी और संस्कृत 1500, खेल और योग शिक्षक 300 पद, व्याख्याता अंग्रेजी, गणित, भौतिकी, रसायन, बायोलॉजी, कला, संस्कृत, कंप्यूटर 1000 पद, कुल 5000 पदों पर भर्ती होगी।