सोशल मीडिया पर अमर्यादित पोस्ट, तेली समाज संघ ने थाना में दर्ज कराई शिकायत..

Indecent post on social media, Teli Samaj Sangh lodged a complaint in the police station..

 केशकाल 10 सितंबर 2025/योगेश गोस्वामी /
नगर साहू संघ केशकाल ने थाना प्रभारी केशकाल को ज्ञापन सौंपकर मनोज कुमार मांडवी नामक व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। संगठन का आरोप है कि ग्राम बुदेली, तहसील नरहरपुर (जिला कांकेर) निवासी मनोज मांडवी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लगातार ऐसे पोस्ट डाले हैं, जिनमें तेली समाज के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया है। साथ ही अश्लील, अमर्यादित और आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की गई हैं।

आवेदन में उल्लेख किया गया है कि आरोपी ने समाज के साथ-साथ देवी–देवताओं, भारत देश, संविधान और कानून की प्रक्रिया के खिलाफ भी आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया है। इससे न केवल तेली समाज आहत हुआ है, बल्कि  समस्त  मानव समाज में आक्रोश का माहौल  है सभी सामाजिक जनो ने कड़ी कार्यवाही क़ी मांग क़ी है