चौपाल बैठक में युवक ने महिलाओं से किया अभद्र व्यवहार, 2 महिला से संबंध का दावा करने पर पिटाई, पुलिस ने भेजा जेल

A young man behaved indecently with women in a Chaupal meeting, was beaten up for claiming to have relations with two women, police sent him to jail

कोरबा जिले में एक चौपाल की बैठक के दौरान अजीब स्थिति बन गई। विकास उर्फ भोंकू नाम का एक युवक बैठक में पहुंचा और दो महिलाओं से विवाहोत्तर संबंध होने का दावा करने लगा। मामला कोरबी पुलिस चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, युवक कुछ समय पहले ही अनाचार के मामले में जेल से रिहा हुआ था। वह गांव में घूम-घूमकर दो महिलाओं से संबंध होने की बात कर रहा था। परेशान महिलाओं और उनके परिजनों ने गांव के मुखिया को यह बात बताई। इसी मामले को लेकर चौपाल में बैठक बुलाई गई थी।

आक्रोशित परिजनों ने की युवक की पिटाई

बैठक में पीड़ित महिलाएं, उनके परिजन और ग्रामीण मौजूद थे। जब विकास का पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उसने महिलाओं के साथ अभद्रता शुरू कर दी। ग्रामीणों ने उसे समझाने की कोशिश की। लेकिन वह नहीं माना और उल्टा-सीधा व्यवहार करने लगा। इस पर आक्रोशित परिजनों ने उसकी पिटाई कर दी।

छेड़छाड़ के दो अलग-अलग मामले दर्ज

कोरबी पुलिस चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने छेड़छाड़ के दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पिटाई में चोटिल होने के कारण आरोपी की शिकायत पर मारपीट करने वाले परिजनों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति है।