टीपी नगर चौक पर राहुल गांधी और कांग्रेस का पुतला फूंका – भाजयुमो ने कहा कांग्रेस अब बन गई है “गाली वाली पार्टी”

Rahul Gandhi and Congress's effigy burnt at TP Nagar Chowk - BJYM said Congress has now become a "abuse party"

कोरबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माताजी पर कांग्रेस और आरजेडी की सभा के दौरान अभद्र टिप्पणी किए जाने से देशभर में आक्रोश व्याप्त है। इसी क्रम में कोरबा जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ जमकर गुस्सा जाहिर किया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सोमवार को टीपी नगर चौक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन कर कांग्रेस की नीतियों और भाषा शैली की कड़ी आलोचना की।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने साधा निशाना

इस मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज सोनी ने कांग्रेस और आरजेडी नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि –
“प्रधानमंत्री मोदी की माँ के लिए जिस प्रकार के शब्दों का प्रयोग कांग्रेसियों ने किया है, वह न केवल निंदनीय है बल्कि देश की संस्कृति और परंपरा के भी खिलाफ है। कांग्रेस पार्टी अब जनता के बीच ‘गाली वाली कांग्रेस’ के रूप में जानी जा रही है। यह शर्म की बात है कि अब तक न तो राहुल गांधी और न ही तेजस्वी यादव ने इस मामले में खेद व्यक्त किया और न ही सार्वजनिक माफ़ी मांगी।”

उन्होंने चेतावनी दी कि भारतीय जनता युवा मोर्चा ऐसे असंवेदनशील और अमर्यादित आचरण को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। जनता भी आने वाले समय में कांग्रेस को करारा जवाब देगी और उनकी इस राजनीति को सिरे से खारिज कर देगी।

कांग्रेस से सार्वजनिक माफ़ी की मांग

भाजयुमो नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी केवल देश के नहीं बल्कि हर भारतीय के गौरव हैं। उनकी स्वर्गीय माताजी का अपमान करना समूचे देश का अपमान है। उन्होंने मांग की कि कांग्रेस तुरंत देश की जनता से माफी मांगे, अन्यथा हर जिले और गांव तक इस मुद्दे पर विरोध की ज्वाला भड़केगी।

जमकर हुई नारेबाज़ी

पुतला दहन के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ “कांग्रेस मुर्दाबाद”, “राहुल गांधी होश में आओ”, “गाली वाली कांग्रेस वापस जाओ” जैसे गगनभेदी नारे लगाए। माहौल पूरी तरह से विरोध के स्वर में गूंज उठा और चौक पर भारी संख्या में युवा कार्यकर्ता कांग्रेस के खिलाफ एकजुट दिखाई दिए।

भारी संख्या में कार्यकर्ता रहे उपस्थित

इस विरोध प्रदर्शन में भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज सोनी के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, योगेश मिश्रा, महामंत्री रामशंकर साहू, जिला मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा, पवन सिन्हा, पि वर्ग मोर्चा अध्यक्ष अनिरुद्ध चंद्रा, अजा मोर्चा अध्यक्ष सरजू अजय, रंजू यादव, सुभाष राठौर, दिव्यांश अग्निहोत्री, संजय मानिकपुरी, बृजेश यादव, दीनदयाल पटेल, रामावतार पटेल, मोंटी पटेल, साकेत शर्मा, विवेक रजवाड़े, विशाल सचदेव, पिंकू रंजन, सुजीत सिंह, प्रमोद जांगड़े, करण सोनी, श्याम साहू, श्रीधर द्विवेदी, योगेश मिश्रा, प्रकाश अग्रवाल, राजेश लहरे, रमेश बरेठ, योगेश जायसवाल, योगेंद्र राठौर, धनंजय चौहान, चेतन वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस को जनता देगी करारा जवाब

भाजयुमो नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा अब जनता के सामने उजागर हो चुका है। कांग्रेस के नेताओं की भाषा और आचरण से यह साफ है कि उनके पास देशहित या विकास की कोई सोच नहीं बची है। अब वे केवल गाली-गलौज और व्यक्तिगत हमलों की राजनीति कर रहे हैं। लेकिन देश की जनता अब सब देख रही है और 2029 में उन्हें इसका हिसाब ज़रूर देगी।