Aaj Ka Rashifal 28 August 2025: मेष, वृषभ व सिंह का शानदार रहेगा दिन, पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

today's horoscope 28 august 2025: Aries, Taurus and Leo will have a great day, read the condition of all 12 zodiac signs

धर्म डेस्क। वैदिक ज्योतिष के अनुसार 28 अगस्त 2025 का दिन सभी राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आया है। आज कुछ राशि जातकों को व्यापार और करियर में सफलता मिलेगी तो कुछ को पारिवारिक कलह, स्वास्थ्य और विवादों से जूझना पड़ सकता है।

आइए जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल

मेष

आज का दिन भाग्यशाली रहने वाला है। कारोबार में लाभ और व्यवसाय में नए अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में शुभ अवसर आएंगे और धार्मिक यात्रा की संभावना भी बन रही है। हालांकि विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है, लेकिन शुभचिंतकों और परिवार का सहयोग आपके लिए राहत लेकर आएगा। बड़े कार्य निपटाने का यह समय उत्तम है।

वृषभ

आपका मन आज संतोष और खुशी से भरा रहेगा। नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं और परिचितों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। परिवार में किसी नए सदस्य के आगमन से घर का वातावरण उत्सव जैसा बनेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और धार्मिक यात्रा का भी योग है।

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा सावधानी भरा है। लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है लेकिन वाहन चलाते समय सतर्क रहें। व्यापार में कोई नया काम शुरू करने से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी सताएंगी, इसलिए जीवनशैली पर ध्यान देना जरूरी है।

कर्क

आज व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें। किसी नए काम की शुरुआत टालना ही बेहतर होगा। व्यापार या व्यवसाय में जोखिम लेने से बचें। लंबी यात्रा से भी परहेज करना उचित है। वाहन चलाते समय लापरवाही न करें। योजनाओं को फिलहाल सुरक्षित रखते हुए सही समय पर ही आगे बढ़ाएं।

सिंह

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। व्यापार और पेशे में लाभ होगा, मेहनत से किए गए प्रयास सफल होंगे। रुके हुए काम पूरे होंगे और विरोधियों पर आपका प्रभाव बढ़ेगा। अदालत से जुड़े मामलों में पक्ष आपके पक्ष में रहेगा। कुल मिलाकर विजय और सफलता के संकेत हैं।

कन्या

आज आपके जीवन में बड़ा बदलाव संभव है। बिजनेस में नई पार्टनरशिप हो सकती है जो भविष्य के लिए लाभकारी होगी। आपका मन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। परिवार और व्यवसाय दोनों क्षेत्रों में सम्मान मिलेगा। हालांकि वाणी पर संयम रखना जरूरी है ताकि रिश्तों में कड़वाहट न आए और आपके फैसले सही दिशा में हों।

तुला

आज तुला राशि के जातकों को सतर्क रहना होगा। प्रशासनिक कामों में उलझ सकते हैं और पुराने विवाद फिर से सामने आ सकते हैं। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद संभव हैं। व्यापार में नुकसान की आशंका है, इसलिए समझदारी से निर्णय लें और जोखिम न उठाएं।

वृश्चिक

आज आपका दिन व्यर्थ नहीं जाएगा। लंबे समय से अधूरे कार्य पूरे होंगे। हालांकि मित्रों से धोखे की संभावना है, इसलिए सतर्क रहें। व्यापार में बड़े लेन-देन सोच-समझकर करें। यात्रा करते समय भी सावधानी बरतना जरूरी है। हर निर्णय स्पष्टता और विवेक से लें ताकि नुकसान से बचा जा सके।

धनु

आज स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और तंदुरुस्ती का अनुभव होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। न्यायालय से जुड़े मामलों में जीत के संकेत हैं। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति का लाभ मिल सकता है। करियर में नए अवसर खुलेंगे और कार्यस्थल पर प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर

आज व्यवसाय में लाभ की संभावना है। वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। नया प्रोजेक्ट या काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं और सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक उपलब्धियों का भी योग है—नया मकान या वाहन खरीदने की योजना सफल हो सकती है। परिवार का सहयोग भी प्राप्त होगा।

कुंभ

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने का दिन है। खान-पान पर नियंत्रण रखें। परिवार में सम्मान बना रहेगा लेकिन पड़ोसियों से विवाद बढ़ सकते हैं। व्यापार में हानि की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों का अधिकारियों से वाद-विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम जरूरी है।

मीन

मीन राशि के जातकों को आज सतर्क रहना होगा। किसी करीबी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। गुस्से पर काबू न रखने से बड़ा नुकसान हो सकता है। महत्वपूर्ण कार्य हाथ से निकल सकते हैं। परिवार में कलह और तनाव की स्थिति बनेगी, जिससे मानसिक अशांति बढ़ सकती है।