Aaj Ka Rashifal 22 August 2025: आज नए काम की होगी शुरुआत, दोस्तों देंगे पूरा साथ… पढ़िए दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 22 de agosto de 2025: Hoy comenzará un nuevo trabajo y los amigos le brindarán todo su apoyo. Lea el horóscopo diario.

धर्म डेस्क,। 22 अगस्त 2025 का दिन ग्रह-नक्षत्रों के लिहाज से कई राशि जातकों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, तो कुछ लोगों को आज सतर्कता और संयम की आवश्यकता रहेगी।

आज के दिन जहां मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि वाले जातकों को आर्थिक और सामाजिक क्षेत्र में लाभ के योग हैं, वहीं मेष, सिंह, धनु और मकर राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर कदम बढ़ाने की जरूरत है।

आइए जानते हैं 12 राशियों का आज का राशिफल

मेष

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा कठिन रह सकता है। स्वास्थ्य पर मौसम का असर महसूस होगा, जिससे शारीरिक अस्वस्थता परेशान कर सकती है। कार्य-व्यवसाय में भी हल्की गिरावट के संकेत हैं। बड़े फैसले करने से बचें और संयमित रहकर अपने दिन को संभालें।

वृषभ

वृषभ राशि के जातकों का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। किसी बात पर मन आहत हो सकता है। लंबी यात्रा करनी पड़े तो विशेष सावधानी बरतें। वाहन संचालन सतर्कता से करें और वाद-विवाद से दूर रहें। व्यापार-व्यवसाय सामान्य गति से चलता रहेगा।

मिथुन

मिथुन राशि वालों के लिए दिन बहुत ही शुभ है। रुके हुए काम पूरे होंगे और नए कार्यों की शुरुआत के योग हैं। मित्रों और रिश्तेदारों से आर्थिक सहयोग मिल सकता है, जिससे योजनाओं को बल मिलेगा। व्यापार और व्यवसाय में उन्नति के योग हैं। परिवार में मांगलिक अवसरों के संकेत भी बन रहे हैं।

कर्क

कर्क राशि वालों को आज विशेष लाभ के योग हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में साझेदारी के अवसर मिलेंगे। बड़े प्रोजेक्ट्स में भागीदार बनने का मौका मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से दिन लाभकारी रहेगा। नए कार्यों की शुरुआत से व्यापार में प्रगति होगी।

सिंह

सिंह राशि के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण है। मौसम का असर स्वास्थ्य पर पड़ेगा, परिवार के अन्य सदस्य भी अस्वस्थ हो सकते हैं। व्यवसाय में बड़े जोखिम लेने से बचें, नुकसान हो सकता है। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। वाहन के उपयोग में सावधानी बरतें।

कन्या

कन्या राशि वाले आज व्यस्त और भाग-दौड़ से भरे रहेंगे। कार्यभार अधिक रहेगा और बाहर जाने की आवश्यकता पड़ सकती है। थकान या कमजोरी महसूस हो सकती है, इसलिए विश्राम जरूरी है। व्यवसाय में किसी भी भागीदारी को अंतिम रूप देने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें।

तुला

तुला राशि वालों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। आत्मिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव होगा। पुराने अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कानूनी मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। परिवार में किसी खास व्यक्ति का आगमन माहौल को खुशहाल बनाएगा।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपको सम्मान और पद मिल सकता है। पुराने विवाद समाप्त होंगे और विरोधी परास्त होंगे। व्यापार और व्यवसाय में लाभ के योग हैं। शेयर बाजार में निवेश भी लाभकारी रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य होने के संकेत हैं।

धनु

धनु राशि वालों को आज सतर्क रहना होगा। बिना सोचे-समझे बड़े फैसले नुकसान दे सकते हैं। किसी पर आंख बंद कर विश्वास करना हानिकारक साबित हो सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यवसाय में विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है।

मकर

मकर राशि वालों का दिन कठिन रह सकता है। पिछले दिनों से लंबित कार्यों को पूरा करने में विलंब होगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे, जिससे तनाव बढ़ सकता है। न्यायालय से जुड़े मामलों में दबाव महसूस होगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा के संकेत हैं, जो मानसिक शांति देंगे।

कुंभ

कुंभ राशि वालों को आज व्यापार में बड़ी सफलता मिल सकती है। कोई बड़ी डील फाइनल होगी, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। ससुराल पक्ष से वित्तीय सहयोग मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिवार में शुभ कार्यों का आयोजन होगा। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।

मीन

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ है। पुराना रुका कार्य पूरा होगा। परिवार में खुशी और सहयोग का वातावरण रहेगा। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सम्मान और पद की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। निजी जीवन से जुड़ा कोई अहम कार्य शुरू करने का सही समय है।