मेष दैनिक राशिफल
आज का दिन शानदार है। बुद्धि कौशल से आप कोई बड़ा काम पूरा करेंगे। इससे आर्थिक लाभ होगा। समाज में सम्मान बढ़ेगा। सेहत में सुधार होगा। व्यापार में बड़ा लाभ होने के योग हैं।
वृषभ दैनिक राशिफल
आज किसी बात को लेकर मानसिक तनाव रहेगा। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। आज धोखा मिल सकता है। परिवार के ही लोग आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं। ऑफिस में भी काम से काम रखें।
मिथुन दैनिक राशिफल
आज कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं, तो एक बार फिर मंथन करें। इसी तरह बिजनेस में कोई भी डील सोच समझकर करें। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। दुर्घटना की आशंका है।
कर्क दैनिक राशिफल
आज जो सोच रहे हैं, उस पर अमल करने का दिन है। आपके हर काम में आज रिश्तेदारों और दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में बड़ी डील मिल सकती है।
सिंह दैनिक राशिफल
आज चौंकाने वाली खुशखबरी मिलेगी। यदि कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो सफलता तय है। व्यापार में भी बड़ी सफलता हाथ लगेगी। कोई प्रतिष्ठित सम्मान या पुरस्कार मिल सकता है। साहित्यकारों को ख्याति मिलेगी।
कन्या दैनिक राशिफल
सेहत का लिहाज से आज का दिन अहम है। कोई पुरानी बीमारी फिर परेशानी खड़ी कर सकती है। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें। व्यापार में किसी अनजान के साथ काम न करें। धोखा मिल सकता है।
तुला दैनिक राशिफल
आज मन में नकारात्मक विचार न आने दें। हो सकता है किसी की बात अच्छी न लगे, लेकिन विवाद की स्थिति न बनने दें। पैतृक संपत्ति को चल रहा विवाद हल होगा। पत्नी और बच्चों का पूरा सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक दैनिक राशिफल
नए काम की शुरुआत करने के लिए आज का दिन शानदार है। किसी अपरिचित पर भरोसा न करें। धोखा मिल सकता है। प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं। दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह जांच लें।
धनु दैनिक राशिफल
आज धार्मिक यात्रा पर जाने के योग हैं। मन अध्यात्म में लगेगा। मन को शांति मिलेगी। बिजनेस में हर फैसला लाभ देगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा, लेकिन आज किसी को बड़ी धनराशि उधार न दें।
मकर दैनिक राशिफल
परिवार में किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकती है। इलाज में पैसा खर्च होने से आर्थिक स्थिति गड़बड़ा सकती है। आज व्यापार में कोई बड़ा फैसला ना लें। किसी से अपनी व्यक्तिगत बातें साझा न करें।
कुंभ दैनिक राशिफल
आज वाणी पर संयम जरूरी है। अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ सकता है। व्यापार में सामान्य दिन रहेगा। पत्नी का साथ मिलेगा, लेकिन अन्य परिजन के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है।
मीन दैनिक राशिफल
आज निजी जिंदगी में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जिसका असर आपके पूरे परिवार पर पड़ेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। आय के स्रोत बढ़ेंगे। बिजनेस में कोई बड़ी डील सकते हैं।







