Rashifal June 29, 2025: आज होगी धन वर्षा, रुके हुए सभी काम हो जाएंगे पूरे… पढ़िए दैनिक राशिफल

rashifal 29 de junio de 2025: Hoy lloverá dinero, todo el trabajo pendiente se completará… leer horóscopo diario

दिनांक 29 जून 2025, रविवार को विक्रम सम्वत 2082, मास अमांत आषाढ़, मास पूर्णिमांत आषाढ़ और तिथि चतुर्थी है।

मेष – आज कुछ समस्याओं को लेकर आप चिंतित नजर आएंगे। आने वाले समय में विरोधी वर्ग आपके बने हुए कार्य को बिगाड़ सकते हैं। संभलकर रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खान-पान पर नियंत्रण रखें। प्रॉपर्टी संबंधी विवादों से दूर रहें। आज अपने मन की बात किसी से शेयर ना करें। व्यापार व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। वाणी पर संयम रखें।

वृषभ – आज का दिन अच्छा रहेगा। लाभ के योग निर्मित होंगे। व्यापार-व्यवसाय में रुका हुआ धन प्राप्त होगा। नौकरी वर्ग वालों को पदोन्नति मिल सकती है। भूमि संबंधी कार्यों से लाभ के योग निर्मित होंगे। चल रहा विवाद खत्म होगा। घर में किसी नए मेहमान का आगमन होगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन – आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में अपने लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। कहीं से बड़ी आर्थिक मदद मिल सकेगी, जिससे रुका हुआ काम शुरू होगा। नौकरी वर्ग वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे।

कर्क – आज का दिन सामान्य रहेगा। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पत्नी बच्चों के साथ कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। मौसम के हिसाब से परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में सामान्य स्थिति रहेगी। आज रुका हुआ धन प्राप्त होगा। भूमि संबंधी विवादों से दूर रहें।

सिंह – आज का दिन अच्छा है। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। आज अपना पर्सनल कोई कार्य शुरू कर सकते हैं, जिससे आगामी समय में आपको लाभ होगा। पत्नी और बच्चों के साथ आज का दिन अच्छा व्यतीत होगा। अपनी पर्सनल बातें किसी से ना कहें।

कन्या – आज का दिन ठीक रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात मिलेगी। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग निर्मित होंगे। कहीं से बड़ी आर्थिक मदद प्राप्त होगी। आज पुराने विवाद से मुक्ति मिलेगी। किसी बड़े कार्य में पार्टनरशिप कर सकते हैं। आज का दिन मांगलिक सुख लेकर आएगा।

तुला – आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। लंबी यात्रा पर जाएं तो अपने सामान की हिफाजत रखें। आज किसी विवाद में खुद को उलझा जा सकते हैं। अच्छा होगा सतर्क रहें। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। आर्थिक तौर से कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आएगी। आज किसी से पर्सनल मदद लेना पड़ सकती है।

वृश्चिक – आज का दिन अच्छा रहेगा, परंतु स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं देखने को मिलेंगी। आज किसी नए कार्य की शुरुआत सोच विचार कर करें, क्योंकि विरोधी आपके कार्य को बिगाड़ सकते हैं। आज के दिन आप किसी विशिष्ट व्यक्ति से सहयोग मांग सकते हैं। आपका रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। वाणी पर संयम रखें। विवाद से दूर रहें।

धनु – आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। मन में चल रहे विचारों को आज पूर्ण करने में सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग निर्मित होंगे। आज किसी विशिष्ट व्यक्ति का घर में आगमन होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। पैतृक संपत्ति में आपको आपका अधिकार प्राप्त होगा। पुराने चल रहे विवाद खत्म होंगे।

मकर – आज का दिन आपका अच्छा रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं देखने को मिलेंगी। परिवार में कुछ आपसी मतभेद देखने को मिलेंगे। आज पत्नी का किसी से विवाद हो सकता है। पुराने किसी व्यक्ति को दिए गए धन के कारण आपसी मतभेद बढ़ेंगे। भूमि संबंधी विवादों से दूर रहें। आज अपने लाइफ पार्टनर से कुछ बातों को लेकर अनबन हो सकती है।

कुंभ – आज का दिन कुछ परेशानी से भरा हो सकता है। पारिवारिक मतभेद और स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बनी रहेंगी। व्यापार-व्यवसाय में हानि का सामना करना पड़ेगा। आज पुराने मित्र से विवाद हो सकता है। कहीं पर बड़े निवेश करने से आज बच्चे प्रशासनिक कार्यों में हस्तक्षेप ना करें। वाणी पर संयम रखें।

मीन – आज का दिन अच्छा रहेगा, परंतु स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं देखने को मिलेंगी। आज कुछ आर्थिक नुकसान संभव है। प्रॉपर्टी संबंधी विवादों से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें। आज प्रशासनिक तौर से बड़ा नुकसान हो सकता है। किसी पुराने मित्र से मिलना होगा। वाहन चलाने में सावधानी रखें।