Aaj Ka Rashifal 07 March 2025: इनके लिए नौकरी और कारोबार में खुशखबरी लेकर आएगा शुक्रवार का दिन, पढ़ें राशिफल

today's horoscope 07 march 2025: Friday will bring good news for them in job and business, read horoscope

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka Rashifal 07 March 2025: राशिफल के अनुसार, 07 मार्च का दिन कई राशि के जातकों के लिए खास रहने वाला है। शुक्र देव की कृपा से कई राशि के जातकों को भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। कई राशि के जातक फ्यूचर की प्लानिंग कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है आज का दिन?

मेष दैनिक राशिफल

आज आप रिलैक्स महसूस करेंगे। मन अध्यात्म की ओर झुका रहेगा। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। नौकरी में अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। कोई बड़ी सफलता आज आपको मिल सकती है। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। ससुराल पक्ष से सहायता मिल सकती है।

वृषभ दैनिक राशिफल

आज आपका मन अशांत रहेगा। किसी अपने के कारण आपका मन दुखी हो सकता है। अगर कोई नया काम शुरू किया है, तो पार्टनर से सतर्क रहें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आज आपके हित में नहीं होगा। परिवार के विवाद से दूर रहें।

मिथुन दैनिक राशिफल

आज का दिन अच्छा रहेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। आज काम में सफलता मिल सकती है। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी। सफलता मिलने की संभावना बढ़ेगी। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगी पार्टनर के कारण आपको बड़ा मुनाफा हो सकता है। परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा।

कर्क दैनिक राशिफल

आज काम में परिवर्तन न करें, नहीं तो बना काम बिगड़ सकता है। आपके विरोधी इसी मौके की तलाश में हैं। अच्छा होगा अभी कुछ समय काम को यथावत चलने दें। बदलते मौसम के कारण बीमार हो सकते हैं। पत्नी से मतभेद बढ़ेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। किसी काम के लिए आप सोच रहे हैं, तो आज शुरुआत कर सकते हैं। आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। न्यायालय पक्ष में यदि कोई विवाद चल रहा है, तो उसमें सफलता मिलती दिखेगी। व्यापार व्यवसाय में आर्थिक लाभ मिलेगा। कुछ नए पार्टनर के साथ आज आप समझौता कर सकते हैं। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा।

कन्या दैनिक राशिफल

आज का दिन भागदौड़ से भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आज परिवर्तन होने से आपको काम के चलते बाहर जाना पड़ सकता है। यात्रा में सावधानी बरतें। वाहन का उपयोग संभाल कर करें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी से झगड़ा हो सकता है। व्यापार में नुकसान हो सकता है।

तुला दैनिक राशिफल

आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य के कारण कुछ परेशान रह सकते हैं। किसी लंबी यात्रा पर जाने का योग बनेगा। किसी कार्य विशेष के लिए आज आपको अपने विरोधियों के सामने झुकना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ मिलेगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल

आज के दिन आपको घरवालों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में अपने साथियों से धोखा मिल सकता है। कोई नया कार्य शुरू न करें। किसी अपरिचित व्यक्ति को उधार न दें, नहीं तो हानि हो सकती है। परिवार में अपनों से मतभेद बढ़ेंगे। पत्नी से विवाद हो सकता है।

धनु दैनिक राशिफल

आज आप पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रहेंगे। परिवार में परिवार के लोग आपका सहयोग करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में अपने साथियों के विरोध के कारण आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। आज वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। साथ ही पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिल सकता है।

मकर दैनिक राशिफल

आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसमें मित्र और परिवार के लोगों से आपको आर्थिक मदद मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ होगा। स्वास्थ्य आज आपका ठीक रहेगा। परिवार में पत्नी का किसी से विवाद हो सकता है। बच्चों की पढ़ाई को लेकर आप मानसिक तौर से चिंतित रह सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा नहीं रहने वाला है। आज आप स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। व्यर्थ के विवाद में आज आप फंस सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आज नुकसान होने की संभावना है। किसी परिचित व्यक्ति के कारण आपको व्यापार में हानि हो सकती है। परिवार में अपनों से मतभेद बढ़ सकता है। किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति पैदा होगी। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मीन दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आप अपने जीवन में कोई बड़ा डिसीजन आज आप ले सकते हैं, जिसका लाभ आपको भविष्य में दिखाई पड़ेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा लाभ होगा। अटका हुआ धन मिलेगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं ।