CG- 16 लाख की ईनामी नक्सली का अंतिम संस्कार, छत्तीसगढ़ की महिला नक्सली हुई थी महाराष्ट्र में ढेर

पखांजूर 26 अक्टूबर 2024। 16 लाख की ईनामी नक्सली मुठभेड़ में मार गिरायी गयी थी। मुठभेड़ में मारी गयी नक्सली का शव उसके गांव भेजा गया, जहां ग्रामीणों ने उसका अंतिम संस्कार किया। मारी गयी नक्सली DVCM  लीडर जया उर्फ भूरी थी। नक्सली जया पर था 16 लाख का इनाम था।

परिजनो ने शव का अंतिम संस्कार किया। शादी की बात सुनकर जया भागकर नक्सली संगठन से जुड़ गयी थी। जया पर हत्या, आगजनी, शासकीय संपत्ति के नुकसान और मुठभेड़ जैसे आरोप थे। बांदे थाना के उलिया गांव की जया रहने वाली है। आपको बता दें कि जया उर्फ भूरी,गढ़चिरौली के कोपरी जंगल मे मुठभेड़ के दौरान मारी गयी थी।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस ने मुठभेड़ पांच माओवादियों को ढेर कर दिया। ये माओवादी आगामी विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने का प्लान बना रहे थे, जिसे पुलिस ने विफल कर दिया। पुलिस ने नक्सलियों के पास से 5 हथियार भी बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि इस दौरान सी-60 के एक जवान को दो गोलियां भी लगी है, जिन्हें इलाज के लिए नागपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया।