CRPF के हेड कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली….मचा हड़कंप, 2 महीने में पांच जवानों ने उठाया आत्मघाती कदम

बीजापुर 25 अक्टूबर 2024। नक्सल प्रभावित बीजापुर जिला में CRPF के एक जवान ने खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है कि जवान पवन कुमार हरियाणा का रहने वाला था। शुक्रवार को ऑन ड्यूटी उसने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज के बाद हड़कंप मच गया। दूसरे जवान जब तक मौके पर पहुंचे, तब तक पवन कुमार की मौत हो चुकी थी। दो महीने के भीतर ये पांचवी घटना है, जिसमें जवान ने आत्मघाती कदम उठाते हुए खुद को गोली मार ली है।

जानकारी के मुताबिक घटना भैरमगढ़ थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि बीजापुर के पातरपारा में CRPF-199 बटालियन का कैंप है। यहां पदस्थ जवान पवन कुमार शुक्रवार को मोर्चा नंबर-2 में ड्यूटी पर तैनात था। इसी बीच गोली चलने की आवाज सुनते ही कैंप में हड़कंप मच गया। तुरंत दूसरे जवान मौके पर पहुंचे, तो उन्होने लहूलुहान हालत में पड़ा देखा।

इसके बाद घायल जवान पवन को तत्काल भैरमगढ़ अस्पताल लाया गया। जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया। उधर इस घटना की जानकारी के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में जवान के सुसाइड का कारण का पता नहीं चल सका है