आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2024 : कर्क, सिंह और कन्या राशि के लिए लाभदायक दिन मिलेगा चंद्र मंगल योग से लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल

25 October 2024 : आज 25 अक्टूबर दिन शुक्रवार को चंद्रमा का संचार दिन रात कर्क राशि में पुष्य उपरांत आश्लेषा नक्षत्र से होगा। चंद्रमा के इस गोचर के साथ ही आज गुरु भी वक्री चाल से चलते हुए मृगशिरा नक्षत्र के पहले चरण में प्रवेश करेंगे। चंद्रमा और गुरु के इस गोचर के प्रभाव के साथ आज चंद्र मंगल योग भी प्रभाव में हैं ऐसे में आज का दिन कर्क, सिंह और कुंभ राशि के लिए विशेष रूप से लाभकारी रहेगा, जानें आज का अपना राशिफल विस्तार पूर्वक।


Aaj Ka Rashifal 25 October 2024 : 25 अक्टूबर का राशिफल बता रहा है कि आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए खर्चीला रहेगा लेकिन कर्क, सिंह और कुंभ राशि के जातकों को आज आर्थिक लाभ मिलेगा। चंद्रमा का गोचर आज दिन रात कर्क राशि में होने से चंद्र मंगल योग बनेगा। जबकि आज गुरु का गोचर भी मृगशिरा नक्षत्र के पहले चरण में होगा। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल।
मेष राशि वालों को सरकारी काम में सफलता मिलेगी
मेष राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा लेकिन परिश्रम भी खूब करना होगा जिससे आप आप थकान महसूस करेंगे। व्यावसायिक गतिविधियों में व्यस्तता के कारण आज आपको कुछ जरूरी पारिवारिक कार्यों को टालना पड़ सकता है। अगर आपका कोई सरकारी काम है तो उसमें आपको आज सफलता मिल जाएगी। आपको आज अपने खानपान का ध्यान रखना होगा। आपके लिए सलाह है कि ऑफर से चक्कर में बेमतलब की खरीदारी से बचें नहीं तो बजट खराब हो सकता है।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंदों को चीनी और चावल का दान करें।

वृषभ राशि वालों को अचानक लाभ मिलेगा


वृषभ राशि वालों को अचानक लाभ मिलेगा
आज वृषभ राशि के सितारे बताते हैं कि आपको किसी पारिवारिक कारणों की वजह से मानसिक तनाव हो सकता है लेकिन जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखेंगे तो आपकी समस्या का समाधान हो जाएगा। आपको आज बिजनेस में काफी व्यस्त रहना होगा। कुछ नए क्लाइंट बनाने में भी आपको आज सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ अचानक से मिल सकता है। छात्रों का मन विचलित रहेगा। यात्रा पर जा रहे हैं तो परेशानी हो सकती है, सामान और वाहन का ध्यान रखें। आपके लिए सलाह है कि नए काम में हाथ डालने की बजाय जो चल रहा है उसे ही ढंग से करें और अधूरे काम को निपटाएं।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मीजी को शहद मिश्रित खीर का भोग लगाएं।

मिथुन राशि वाले कमाई से थकान भूल जाएंगे


मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज का दिन आपका अनुकूल और सुखद रहने वाला है। आपकी राशि से पंचम भाव में बुधादित्य योग आपकी लाइफ में प्रेम और सुख की वृद्धि कर रहा है। संतान पक्ष से भी आपको आज खुशी मिलेगी। आप आज पूर्व में किए हुए निवेश से भी लाभ पा सकते हैं। आज आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में हिस्सा ले सकते हैं। कारोबार में अच्छा मुनाफा होने से आज आप थकान भूल जाएंगे। बीमार चल रहे जातकों की सेहत में भी सुधार होगा।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

कर्क राशि वाले लाभ और सम्मान पाएंगे


कर्क राशि वाले लाभ और सम्मान पाएंगे
कर्क राशि में बना चंद्र मंगल योग कर्क राशि के लिए सुखद और लाभकारी है। ग्रहों की शुभ स्थिति से आज आपका दाम्पत्य जीवन आज सुखमय रहेगा। यदि कोई तनाव चल रहा था तो वह भी आज समाप्त हो जाएगा और आप मानसिक सुख शांति की अनुभूति करेंगे। आर्थिक मामलों में आपको आज भाग्य लाभ दिलाएगा। आप आप जीवनसाथी के साथ घरेलू जरूरतों से संबंधित वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। आप धार्मिक कार्यों पर भी कुछ धन खर्च करेंगे, जिससे आपका सुकून मिलेगा और मान-सम्मान भी पाएंगे।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीसूक्त का पाठ करना आपके लिए शुभ फलदायी होगा।

सिंह राशि वाले सम्मान और प्रतिष्ठा पाएंगे


सिंह राशि वाले सम्मान और प्रतिष्ठा पाएंगे
सिंह राशि के सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए उत्साहवर्धक रहेगा। आप जोश और उत्साह से आज भरपूर बने रहेंगे। आपको मान सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। धन संबंधी मामलों में आपको आज सतर्क रहना होगा और आपका पैसा फंसा है तो उसे पाने के कड़क होना पड़ेगा। घर में आज आपके मित्रों और मेहमानों का आगमन हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आज आप सफलता पाएंगे, दोस्तों के साथ शाम का समय मनोरंजन में बीतेगा।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी चालीसा का पाठ लाभदायक होगा।

कन्या राशि वालों का रोमांटिक समय बीतेगा


कन्या राशि के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में अनुकूल रहेगा। आपको आज बिजनेस में अच्छी कमाई होने से खुशी होगी। आपने पूर्व में जो निवेश किया है उसका आपको बेहतर परिणाम मिलेगा। अगर जीवनसाथी के साथ कोई तनाव चल रहा है तो वह खत्म हो जाएगा और आपके बीच प्रेम बना रहेगा। आज अगर आप किसी रियल एस्टेट में निवेश करने की सोच रहे हैं तो वह भी आपको लाभ देगा। आज शाम का समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे। लव लाइफ के मामले में आज का दिन आपका अच्छा है। प्रेमी के रोमांटिक समय बिताएंगे। उपहार की भी प्राप्ति होगी।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीसूक्त का पाठ करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

तुला राशि वाले खर्च पर नियंत्रण रखें


तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज अपने खर्च पर नियंत्रण रखना होगा क्योंकि आज अनावश्यक खर्च का योग बना हुआ है। आपको आज मित्रों और संबंधियों से भी बात व्यवहार में संयम रखना होगा नहीं तो आपस में कहासुनी हो सकती है। वैसे संतान पक्ष से आपको आज खुशी मिलेगी। लव लाइफ में आज प्रेमी को खुश करने के लिए आप आज उन्हें कोई उपहार दे सकते हैं। आज शाम का समय आप किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेते हुए बिताएंगे। आप आज अपने लिए कुछ खरीदारी भी करेंगे।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। देवी लक्ष्मी को गुलाब का फूल अर्पित करें।

वृश्चिक राशि वालों को लालच से नुकसान


आज वृश्चिक राशि के सितारे बताते हैं कि आपको आज लालच से बचना होगा नहीं तो लाभ के बजाय आपको नुकसान हो सकता है। आज घरेलू कार्यों की वजह से भी आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। भाइयों से आपके रिश्ते मधुर रहेंगे और इनसे आपको आज पूरा सहयोग भी मिलेगा। किसी पूर्व परिचित से मिलकर आपको आज खुशी मिलेगी। लव लाइफ के मामले में आपको आज संयम से रहना होगा नहीं तो प्रेमी से कहासुनी हो सकती है।

आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा और शक्कर डालें।

धनु राशि वालों को धन लाभ मिलेगा


धनु राशि के लोगों के लिए आज शुक्रवार का दिन मानसिक तनाव वाला रहेगा। आज आपको सहकर्मियों की वजह से परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आज कुछ नई समस्याओं का भी आपको सामना करना पड़ सकता है। वैसे आर्थिक मामलों में आज आपको फायदा होने वाला है। आपको आज धन का लाभ मिलेगा और रुका हुआ धन भी प्राप्त होगा। आज विवाह योग्य लोगों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। वैवाहिक जीवन में भी आज आपकी साझेदारी अच्छी रहेगी।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबाण का पाठ करें।

मकर राशि वाले आर्थिक मामलों में संभलकर चलें


मकर राशि के लोगों के लिए आज सितारे बताते हैं कि आप जो भी काम करने की सोचेंगे उसमें आपको आज सफलता मिलेगी। आपको आज कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से तालमेल बनाकर चलना होगा, टीम वर्क से आप आज काम को पूरा कर पाने में सफल होंगे। आपको आज आर्थिक मामलों में जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना होगा और लुभावने ऑफर के चक्कर से भी बचना होगा नहीं तो आपका बजट खराब हो सकता है। किसी सगे संबंधी से आपका विवाद चल रहा है तो आज वह समाप्त हो जाएगा। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिल रहा है।

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशि वालों की कमाई अच्छी होगी


कुंभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपका दिन आज शुभ रहने वाला है। आप आज दान पुण्य के काम भी करेंगे। आज आपकी अध्यात्म के प्रति रुचि बढेगी। सामाजिक क्षेत्र में आज आपकी पहचान का दायरा बढेगा। अगर आप आज कोई प्रॉपर्टी क्रय विक्रय करने की सोच रहे हैं तो हर पक्ष का ध्यान से अध्ययन करें क्योंकि इस मामले में दिन बहुत अनुकूल नहीं है। वैसे आज कारोबार में कुंभ राशि के जातकों की अच्छी कमाई होगी।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और विष्णु चालीसा का पाठ करें।

मीन राशि वालों का दिन नरम गरम रहेगा


मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज परिस्थितियां थोड़ी नरम गरम रहने वाली हैं। क्रोध आज आपको अधिक आएगा क्योंकि किसी बात से आपका मूड खराब रह सकता है। वैसे आज कारोबार में लाभ होने से शाम तक मीन राशि के व्यापारियों का मूड हरा हो जाएगा। नौकरी करने वाले जातको को भी आज आर्थिक लाभ मिल सकता है और उपहार की प्राप्ति हो सकती है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ नोकझोंक होने की आशंका है। कोई जरूरी काम निकट संबंधियों की मदद से पूरा हो जाएगा।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीसूक्त का पाठ करना आपके लिए शुभ रहेगा।