Aaj Ka Rashifal 04 October 2024: पुरानी बातों को भुलाकर करेंगे नई शुरुआत, पढ़ें आज का राशिफल

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka Rashifal 04 October 2024: दैनिक राशिफल के अनुसार, आज का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए शानदार गुजरने वाला है, तो वहीं कुछ परिवार में चल रहे विवाद को लेकर परेशान रह सकते हैं। ऐसे में चलिए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं आज का राशिफल।

मेष दैनिक राशिफल

आज का दिन अपने आपका ख्याल रखने की जरूरत है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज अपने परिवार के साथ कुछ बातों को लेकर आपसी कलह हो सकता है। आज आप कोई नया कार्य शुरू न करें नहीं तो नुकसान संभव है। वाणी पर संयम रखें, वाद विवाद से दूर रहें।

वृषभ दैनिक राशिफल

आज का दिन बहुत अच्छा है, आज आपके अपने पुराने मित्रों से संबंध सुधरेंगे। आज के दिन किसी विशेष कार्य की पूर्ति होगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परिवार में मेहमानों का आना रहेगा। आज पुरानी बातों को भुलाकर जिंदगी की नई शुरुआत करें।

मिथुन दैनिक राशिफल

आज का दिन बहुत अच्छा है, आज अपने रिश्ते मित्रों से मिलना होगा। आज अपने साथियों के साथ बाहर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। आज आपका मन खुश रहेगा। परिवार के साथ आज का दिन शानदार रहने वाला है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। किसी भी मामले में उतावलापन करना आज आपके लिए ठीक नहीं रहेगा।

कर्क दैनिक राशिफल

आज का दिन स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। परिवार में कुछ बातों को लेकर आपसी मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न होगी। व्यापार-व्यवसाय में सोच विचार कर बड़ा निवेश करें। आज वाहन चलाते समय सावधानी रखें। किसी विशेष कार्य के लिए आपको बाहर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल

आज का दिन आपकी इच्छाओं की पूर्ति का रहेगा, हालांकि आपको अपने कार्य में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। परिवार में आपसी सामंजस्य बनाने में आज आप सफल रहेंगे। प्रॉपर्टी आदि विवाद के कारण आप न्यायालय पक्ष के कार्य में उलझ सकते हैं। आज वाणी पर संयम रखें, विवाद से दूर रहें।

कन्या दैनिक राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा, सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। परिवार और मित्रों के साथ आज का दिन बहुत अच्छा निकलने वाला है। आज घर में आपके कार्य की प्रशंसा होगी। किसी विशेष कार्य के पूर्ण होने से प्रसन्न दिखाई देंगे। आज का दिन आपकी व्यक्तिगत कोई पुरानी दुश्मनी खत्म होगी।

तुला दैनिक राशिफल

आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है, आज आपके किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। साथ ही आज आपको व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। आज का दिन किसी नए कार्य की योजना बन सकती है। घर में माहौल शानदार रहेगा, परिवार के साथ आज का दिन बहुत अच्छा बिताने वाले हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल

आज का दिन आप थोड़ा संभल कर चलें, शत्रु पक्ष आप पर हावी हो सकते हैं। किसी पर भी भरोसा करना आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। किसी से मन की बात न करें, नहीं तो आपका बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है। पारिवारिक विवाद से आज आप दूर रहें, वाणी पर संयम रखें।

धनु दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्या सामने आ सकती हैं। परिवार के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंताएं बनी रहेंगी। व्यापार-व्यवसाय में विरोधी वर्ग आपके कार्य को बिगाड़ सकते हैं, यात्रा पर आज सावधानी रखें। किसी विशेष कार्य के लिए आज आपका चयन किया जा सकता है।

मकर दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आने वाला है। आपका कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। आज परिवार के लोगों के साथ आपका समय बहुत अच्छा बीतने वाला है। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया अवसर आज आपको मिलेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल

आज का दिन बहुत अच्छा कहा जा सकता है। किसी नए कार्य की शुरुआत करना आज आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी आदि में निवेश का विचार बना रहे हैं, तो आज का दिन अच्छा है। आज किसी मित्र से आपको बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है। परिवार में चल रहा आपसी तनाव खत्म होगा।

मीन दैनिक राशिफल

आज आप स्वस्थ को लेकर कुछ परेशान नजर आएंगे। मौसम के हिसाब से आज अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें। बाहर की यात्रा पर जाएं, तो स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज किसी व्यक्ति से आपके मतभेद बढ़ सकते हैं, वाणी पर संयम रखें।