6 करोड़ की लूट : ज्वेलरी शॉप को दिनदहाड़े लूटने वाला गैंग पकड़ाया, ज्वेलरी शॉप में 8 किलो सोना व 5 लाख कैश की हुई थी लूट, एक लूटेरे की गर्लफ्रेंड भी अरेस्ट

रामानुजगंज 3 अक्टूबर 2024। ज्वेलरी शॉप में हुई 6 करोड़ की लूट झारखंड के गैंग ने की थी। पुलिस ने इस मामले में सात लूटेरों को धर दबोचा है। एसपी वैभव बैकर ने घटना का खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक बुकी सोनी गैंग ने इस लूट को अंजाम दिया था। पुलिस को पूछताछ में गैंग के सदस्यों ने बताया है कि लूट के माल को लूटेरों ने एक ज्वेलर को बेच दिया था। लूट के माल को खरीदने के मामले में पुलिस ने उस ज्वेलर को भी गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने लूट के बचे सोने और कैश लूटेरों के पास से बरामद किया है।

पुलिस ने लूटेरों के पास से 2 करोड़ 40 लाख का माल बरामद किया है। घटना में 6 आरोपी और एक ज्वेलर  गिरफ्तारहुआ है। वहीं एक आरोपी की गर्लफ्रेंड को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में मोनू सोनी, सोनू सोनी, राहुल मेहता, विक्की सिंह, अरविंद सोनी,अंजनी एक्का  शामिल हैं। आपको बता दें कि झारखंड पुलिस ने भी आरोपियों के खिलाफ ₹50000 का इनाम घोषित किया था। आरोपियों कि गिरफ्तारी झारखंड बिहार चंडीगढ़ दिल्ली से हुई  है। पुलिस के मुताबिक 3.35 किलो सोना, 7 किलो 280 ग्राम चांदी, एक बोलेरो वाहन दो बैंक अकाउंट से 5 लाख 80 हजार रुपए, दो अपाचे बाइक दो नग पिस्तौल बरामद किया गया है

लिहाजा, पुलिस को शक पहले से ही झारखंड के गैंग पर था। पुलिस ने इस घटना को लेकर अलग-अलग पुलिस टीम बनायी थी। पुलिस का ज्यादा फोकस झारखंड पर ही था। वारदात का तरीका झारखंड के बुंकी सोनी गैंग का लग रहा था। बलरामपुर पुलिस ने इस मामले में झारखंड की पुलिस के साथ जानकारी शेयर की, जिसके बाद पुलिस ने इस लूट का पर्दाफाश किया। पुलिस ने इस मामले में अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि बुंकी सोनी गैंग झारखंड में लूट का बड़ा गैंग है। हथियारों से लैश रहने वाला ये गैंग कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस को इस मामले में और भी जानकारी मिल सकती है, कि इस गैंग ने छत्त्तीसगढ़ में और कितनी घटनाएं की है।