नारायणपुर में माओवादियों के साथ भीषण मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर

नारायणपुर,23 सितंबर 2024/ छत्तीसगढ़: अबूझमाड़ क्षेत्र में पुलिस और माओवादियों के बीच शनिवार शाम को भीषण मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में 3 नक्सली, जिनमें 2 पुरुष और 1 महिला शामिल हैं, मारे गए। पुलिस ने AK-47 सहित कई अन्य हथियार बरामद किए।

पुलिस अधीक्षक नारायणपुर ने बताया कि आसूचना रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने सर्चिंग अभियान चलाया था। शाम 4 बजे से लगातार पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी रही।

इस मुठभेड़ में पुलिस के सभी जवान सुरक्षित हैं। सर्च अभियान अभी जारी है। विस्तृत जानकारी अभियान पूरा होने के बाद दी जाएगी।

यह अभियान क्षेत्र में नक्सलवाद के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने जवानों की बहादुरी की सराहना की और कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में पुलिस पूरी तरह से तैयार है।