जन्माष्टमी का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, कैसे करें जन्माष्टमी की पूजा

रायपुर 25 अगस्त 2024।जन्माष्टमी हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार है जो हर साल भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। पंचांग अनुसार इस साल भादो कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 26 अगस्त 2024 को 03:39 AM से प्रारंभ होकर 27 अगस्त को 02:19 AM तक रहेगी। उदया तिथि अनुसार जन्माष्टमी पर्व 26 अगस्त को मनाया जाएगा। तो इस लिहाज से श्री कृष्ण जन्माष्टमी पूजा का शुभ मुहूर्त 26 अगस्त की रात 12 बजे से शुरू होगा। यहां आप जानेंगे इस साल भगवान कृष्ण का कौन सा जन्मोत्सव मनाया जा रहा है, जन्माष्टमी पूजा का शुभ मुहूर्त (Krishna Janmashtami Puja Muhurat 2024) क्या रहेगा और ये व्रत कब से कब तक रखा जाएगा।

जन्माष्टमी का त्योहार हिंदू धर्म में धूमधाम से मनाया जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार हर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भादो मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को पड़ती है। इस दिन भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव होता है। वहीं दिन भक्त भगवान की पूजा-अर्चना कर उनके नाम का उपवास रखते हैं, रात्रि के समय भगवान को स्नान आदि करा 56 भोग का प्रसाद लगाया जाता है। वहीं इस दिन श्री कृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल के रूप में उनकी मूर्ति का पूजन करना शुभ होता है। इस बार जन्माष्टमी पर बहुत ही शुभ योग बन रहे हैं। जैसे योग भगवान कृष्ण के जन्म के समय बने थे वैसे ही योग इस बार भी बन रहे हैं। बता दें कि इस बार कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 26 अगस्त सोमवार के दिन मनाया जाएगा। आइए जानते हैं पूजा का शुभ मुहूर्त, शुभ योग, पूजा सामग्री और सब कुछ…