महिला शिवसेना छत्तीसगढ़ UBT द्वारा भव्य त्रिशूल यात्रा का आयोजन

रायपुर। महिला शिवसेना छत्तीसगढ़ UBT के तत्वावधान में इस वर्ष भी प्रतिवर्ष की भांति भव्य त्रिशूल यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा लाखे नगर चौक से प्रारंभ होकर महादेव घाट तक निकाली गई, जिसमें भारी संख्या में महिला शिव सैनिकों ने भाग लिया। रैली के दौरान महिला शिव सैनिकों ने हर हर महादेव के जयकारे लगाते हुए नाचते-गाते यात्रा को अद्वितीय रंग में रंगा।

इस भव्य आयोजन का प्रमुख उद्देश्य छत्तीसगढ़ प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि के लिए हाटकेश्वर शिव बाबा से वरदान मांगना था। महिला शिव सैनिकों ने महादेव घाट पहुंचकर भगवान हाटकेश्वर नाथ भोले बाबा को त्रिशूल अर्पण किया और प्रदेशवासियों के कल्याण के लिए प्रार्थना की।

कार्यक्रम में महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति सिंह, महिला प्रदेश सचिव कोमल तिवारी, प्रदेश सचिव निर्मला साहू, महिला जिला अध्यक्ष रुखसार खान, महिला जिला महासचिव किरण राव, किरण साहू, मोहिनी साहू, सावित्री मानिकपुरी और अनु राजपूत सहित भारी संख्या में महिला शिव सैनिक उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर रैली के मार्ग में हर हर महादेव के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो गया, जिससे पूरे क्षेत्र में एक धार्मिक और पवित्र माहौल बन गया। यात्रा के सफल समापन के बाद उपस्थित जनों ने भगवान शिव के चरणों में शीश नवाया और प्रदेश की शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

महिला शिवसेना द्वारा आयोजित यह त्रिशूल यात्रा प्रदेश के धार्मिक और सामाजिक जीवन में एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है, जिसमें प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में श्रद्धालु हिस्सा लेते हैं। इस वर्ष की त्रिशूल यात्रा ने एक बार फिर अपनी भव्यता और धार्मिक आस्था के प्रतीक के रूप में सभी का मन मोह लिया।