पेश से टीचर एक युवक ने लिफ्ट देने के बहाने महिला को अपनी कार में बैठाया..दो दोस्तों के साथ मिलकर महिला से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया

बिलासपुर,09 अगस्त 2024 । बिलासपुर में महिला से गैंग रेप हुआ है। पीड़ित महिला अपने मायके जाने के लिए बस का इंतजार कर थी, तभी पेश से टीचर एक युवक ने लिफ्ट देने के बहाने उसे अपनी कार में बैठाया। उसके दो दोस्त भी कार में थे। इसके बाद कार को सुनसान जगह ले गया। जहां अपने दोनों दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के मुताबिक घटना के बाद आरोपी उसे छोड़कर भाग गए थे। पुलिस ने इस मामले में आरोपी शिक्षक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है।30 वर्षीय महिला गुरुवार को मस्तूरी थाने पहुंची।

उसनेअपनी शिकायत में बताया कि वह बुधवार शाम को वह अपने मायके जाने के लिए निकली थी। मेन रोड में बस का इंतजार कर रही थी, तभी परिचित टीचर प्रमोद सिंह चंदेल कार से वहां पहुंचा।उसके साथ यजवेंद्र सिंह चंदेल और अखिलेश सिंह चंदेल भी थे। महिला ने पुलिस को बताया कि प्रमोद सिंह और उसके दोस्तों ने कार में बैठाकर मायके तक छोड़ने की बात कही। युवक परिचित के थे। लिहाजा, महिला उनकी कार में बैठ गई, जिसके बाद युवक उसे रिस्दा स्थित धान मंडी के पास सुनसान जगह पर ले गए, इससे वह काफी डर गई थी।इस दौरान तीनों युवकों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद महिला को वहीं छोड़कर तीनों भाग निकले। रात होने के कारण डरी सहमी महिला किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजन को आपबीती बताई। गुरुवार को वह शिकायत लेकर थाने पहुंची।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। उनके ठिकानों पर दबिश देकर उन्हें दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी टीचर प्रमोद सिंह के साथ ही उसके दोस्त यजवेंद्र सिंह चंदेल और अखिलेश सिंह चंदेल को गिरफ्तार कर लिया है।