पूर्व मुख्यमंत्री व गृहमंत्री दोनों की हार पक्की, भाजपा ने 2019 से बेहतर किया अपना रिकार्ड, इस सीट पर मिली पहली जीत

रायपुर 4 जून 2024। छत्तीसगढ़ में रूझान अब परिणाम में बदलने लगे हैं। पहला परिणाम सरगुजा से आया है। चितामणि महाराज ने 64 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस की शशि सिंह को पराजित किया है। वहीं राजनांदगांव से भूपेश बघेल की भी हार सुनिश्चित दिख रही है। ताम्रध्वज साहू भी महासमुंद से एक लाख से ज्यादा अंतर से चुनाव हार रहे हैं।

भाजपा ने 2019 की तुलना में इस बार अपना प्रदर्शन बेहतर किया है। भाजपा को 2019 में जहां 9 सीट मिली थी, वहीं 2024 में वो 10 सीटें जीत रही है। बस्तर की सीट कांग्रेस से भाजपा छिन रही है। वहीं कोरबा में अपने जीत के रिकार्ड को कांग्रेस ने बरकरार रखा है।

भाजपा की जीत की बात करें तो रायपुर में जीत का अंतर करीब 5 लाख पहुंचने वाला है। बृजमोहन अग्रवाल यहां जीत का नया रिकार्ड बनाने जा रहे हैं।दुर्ग से विजय बघेल, राजनांदगांव से संतोष पांडेय, रायगढ़ से राधेश्याम राठिया, महासमुंद से रूप कुमारी चौधरी, बिलासपुर से तोखन साहू, बस्तर से महेश कश्यप, कांकेर से भोजराम नाग की जीत तय मानी जा रही है।