EPFO ने दी खुशखबरी! अब घर बैठे ऑनलाइन होंगे ये काम, नहीं काटने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर…

EPFO ने दी खुशखबरी! अब घर बैठे ऑनलाइन होंगे ये काम, नहीं काटने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर…

EPFO Profile Data Online Update: नई दिल्ली। EPFO अकाउंट वालों के बड़ी खुशखबरी है। बता दें कि ईपीएफओ ने एक नई ऑनलाइन सुविधा शुरू की है, जिससे पीएफ सदस्य अपने प्रोफाइल में नाम और आधार डिटेल्स जैसे सुधार कर सकते हैं। इससे डेटा की सामाजिक सुरक्षा लाभों के सटीक डिलीवरी में मदद मिलती है। अब EPFO के सदस्य अपने नाम, जन्मतिथि, पता जैसे महत्वपूर्ण जानकारी में सुधार या बदलाव ऑनलाइन कर सकते हैं!

EPFO ने अपनी वेबसाइट पर एक नया सॉफ्टवेयर फंक्शन शुरू किया है जिसकी मदद से सदस्य अपने प्रोफाइल में सुधार या बदलाव कर सकते हैं। EPFO के मुताबिक, इस नए सिस्टम के माध्यम से सदस्य नाम, लिंग, जन्म तिथि, माता-पिता का नाम, वैवाहिक स्थिति, राष्ट्रीयता और आधार नंबर में बदलाव या सुधार कर सकते हैं।