गर्मियों में खाली पेट उल्टी होने की सम्भावना से ग्रसित लोग जरूर रखे ख्याल जाने वजह

गर्मियों में खाली पेट उल्टी होने की सम्भावना से ग्रसित लोग जरूर रखे ख्याल,जाने वजह आइये आज हम आपको आपकी सेहत के बारे में कुछ अचूक बातो के बारे में बताते है तो बने रहिये अंत तक

लो ब्लड शुगर

लो ब्लड शुगर की वजह से आपको सुबह उल्टी जैसा महसूस हो सकता है। दरअसल, लंबे समय तक खाली पेट रहने के वजह से खून में ग्लूकोज का स्तर कम हो जाता है। ऐसे में, आपको चक्कर और कमजोरी जैसा भी महसूस हो सकता है। यह समस्या डायबिटीज के मरीजों में अधिक देखने को मिलती है

जब पेट में बनने वाला एसिड गले और भोजन नली की ओर वापस आ जाता है, तो उसे एसिड रिफ्लक्स कहते हैं। इस स्थिति में व्यक्ति को सुबह खाली पेट उल्टी जैसा महसूस होने लगता है। इससे बचने के लिए आपको रात में हैवी डिनर करने से बचना चाहिए।

एंग्जायटी

एंग्जायटी या तनाव भी सुबह उल्टी या मतली जैसा महसूस होने का कारण हो सकता है। तनाव की वजह से पाचन तंत्र प्रभावित होता है, जिसकी वजह से आपको उल्टी जैसा महसूस हो सकता है। अगर आपको अक्सर इस तरह की समस्या होती है, तो आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए

शरीर में पानी की कमी की वजह से भी सुबह खाली पेट उल्टी या मतली जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। अगर आप पानी कम पीते हैं, तो इससे डिहाइड्रेशन का खतरा अधिक हो सकता है। ऐसी स्थिति में आपको चक्कर आना, थकान, पेशाब का रंग गहरा होना और डायरिया जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। इससे बचने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए।

सिरदर्द या माइग्रेन होने पर भी आपको सुबह उल्टी का एहसास हो सकता है। अगर आपको अक्सर सुबह सिरदर्द रहने के साथ उल्टी या मतली जैसा महसूस होता है, तो इस स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।