आम खाने का सही तरीका:क्या आपको पता है आम खाने का सही तरीका, जानें आयुर्वेद डॉक्टर की सलाह

मैंगो लवर्स बेसब्री से गर्मी के मौसम का इंतजार करते हैं। आम सिर्फ टेस्ट में ही लाजवाब नहीं होता बल्कि इसमें कई सारे पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। इस फल को आप कई तरह से खा सकते हैं। कच्चे आम की चटनी, आम पन्ना, मैंगो शेक, मैंगो मस्तानी, आम की कुल्फी, आम का जूस, आम पापड़ न जाने कितने तरीके से यह फल खाया जाता है। अगर आप चाहते हैं कि आम आपको नुकसान न करे और इसके ज्यादा से ज्यादा फायदे मिल सकें तो यहां बताए कुछ आयुर्वेद टिप्स फॉलो कर सकते हैं।

आम खाने से पहले ये रखें ध्यान बच्चों से लेकर बड़ों तक शायद ही कोई ऐसा होगा जिसे आम पसंद न हों। इस फल की कई सारी वरायटीज आती हैं। इनको खाने का तरीका भी अलग होता है। आम के माइक्रोन्यूट्रिएंट्स हमें कई बीमारियों से बचाते हैं। आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार अपने इंस्टाग्राम पर आम से खाने के कुछ नियम पोस्ट कर चुकी हैं। यहां जानें आम कैसे खाएं।

आम भिगाना क्यों जरूरी

  • आम हमेशा लोकल फ्रूट सेलर से खरीदें

आम को लाकर अच्छी तरह धो लें।

  • एक बाउल में साफ पानी लें और उसमें आम को 25-30 मिनट के लिए भिगो दें। दरअसल आम भिगाने से इनमें मौजूद फाइटिक एसिड की ज्यादा मात्रा निकल जाती है। इसके बाद फल के पोषक तत्व शरीर अच्छी तरह अवशोषित करता है।

खाने का तरीका

आप आम को नाश्ते में, खाने के साथ या शाम को भी खा सकते हैं।

आम को दूध में डालकर मैंगोशेक बना सकते हैं। सबसे अच्छा तरीका है आप आम को फल की तरह ही खाएं।